हरियाणा के किसानों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राजमार्गो को जाम किया

चंडीगढ़: हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव कराने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में भाजपा की राज्यस्तरीय बैठक के विरोध में शनिवार को जुटे प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच हिंसा भड़क गई। पुलिस ने करनाल की ओर जाते किसानों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कम से कम 10 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

खट्टर के गृहनगर में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ भी मौजूद थे।

किसानों के खिलाफ बल प्रयोग के विरोध में भारतीय किसान संघ (हरियाणा इकाई) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राज्य में सभी राजमार्गो को अवरुद्ध करने का आह्वान किया।

चढ़ूनी ने कहा, “हम किसानों पर पुलिस से बल प्रयोग करवाने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना करते हैं। मैं सभी किसानों से राज्य के सभी राजमार्गो को जाम करने का अनुरोध करता हूं।”

हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, दादरी, फतेहाबाद और अंबाला में यातायात बाधित होने की सूचना मिली है।

पंजाब में शंभू सीमा पर अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाले राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। साथ ही अंबाला और यमुनानगर के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने वाले राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।

किसान समूह अपने छत्र निकाय संयुक्त किसान मोर्चा के तहत कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के नेता दर्शन पाल ने किसानों से शाम 5 बजे सड़कों की नाकाबंदी करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रशासन से झड़प के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।

कांग्रेस नेता और दो बार के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

हुड्डा ने एक ट्वीट में कहा, “करनाल में किसानों पर कार्रवाई अलोकतांत्रिक और अमानवीय है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है। सरकारें गोली के डर से नहीं, बल्कि दिल जीतने से चलती हैं।”

भाजपा सरकार और उसके नेता, मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की नाराजगी का सामना कर रहे हैं। किसान खासकर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर, पिछले साल नवंबर के अंत से ही लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

editors

Read Previous

तीनों कृषि कानून वापस, किसानों की बड़ी जीत : विपक्षी दल

Read Next

मित्र और विरोधी, दोनों पीएम मोदी के इस कथन को हमेशा रखेंगे याद : बी एल संतोष

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com