भारत सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली:केंद्र की सरकार ने एक बार फिर से चाइनीज एप्स पर डिजिटल स्ट्राइक की है। लोन और बेटिंग एप के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 200 से अधिक चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें 138 बेटिंग ऐप और 94 लोन ऐप्स शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर ऐप्स के खिलाफ सख्ती दिखाई है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऐसे एप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, जो थर्ड पार्टी लिंक के जरिए ऑपरेट करते हैं।

सूत्रों ने कहा कि ये सभी एप आईटी अधिनियम की धारा 69 का उल्लंघन करते हुए पाए गए और इनमें ऐसी सामग्री थी जिसे भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा माना गया।

सूत्रों के मुताबिक, इन एप्स का इस्तेमाल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को टारगेट करने के लिए किया जाता था। लोन देने के बाद सालाना 3,000 फीसदी तक का ब्याज बड़ा दिया जाता था। जब कर्जदार ब्याज चुकाने में असमर्थ हो गए तो इन एप्स के लिए काम करने वाले लोगों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिस कारण लोन के जाल में फंसे ऐसे कई लोगों ने आत्महत्या भी की है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इन एप के कर्जदारों द्वारा आत्महत्या के कई मामले सामने आने के बाद यह मामला सामने आया। दूसरी ओर, चीनी ऐप संभावित रूप से जासूसी उपकरण के रूप में उपयोग करके सर्वर-साइड सुरक्षा का दुरुपयोग कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास कई भारतीयों के महत्वपूर्ण डेटा तक पहुंच है। इस तरह के डेटा तक पहुंच का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर जासूसी के लिए किया जा सकता है, जिसके चलते ऐसे तमाम एप्स को देश के लिए खतरा माना जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने करीब छह महीने पहले कुछ चीनी कर्ज (लोन) देने वाले ऐप्स की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि इस तरह के 94 ऐप ई-स्टोर पर उपलब्ध थे और थर्ड पार्टी लिंक के जरिए संचालित होते थे। उस समय सुरक्षा एजेंसियों ने मंत्रालय से ऐसे बेटिंग (सट्टेबाजी) और कर्ज देने वाले ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि केंद्र ने 2022 में देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने 54 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

झारखंड में नशे के खिलाफ अभियान तेज, गोड्डा और चतरा में लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा/गोड्डा । झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की...

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

akash

Read Previous

2021 में 2,724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: सरकार

Read Next

अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस में 26,000 से ज्यादा छात्रों को मिल सकेगा दाखिला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com