अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस में 26,000 से ज्यादा छात्रों को मिल सकेगा दाखिला

नई दिल्ली:दिल्ली में हर साल करीब 2.5 लाख बच्चे 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करके स्कूलों से निकलते है। प्रतिभा और क्षमता होने के बावजूद इनमें से केवल 1 लाख बच्चों को ही किसी यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल पाता है। दिल्ली सरकार ने इसका संज्ञान लेकर अपनी यूनिवर्सिटीज की क्षमता को बढ़ाना शुरू किया। इस दिशा में अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के 2 नए कैंपस तैयार करवाए जा रहे हैं। धीरपुर और रोहिणी में दो नए कैंपस के बनने के बाद यहां ह्यूमैनीटीज के कोर्सेज में 26,000 नए छात्र एडमिशन ले पाएंगे। साथ ही शाहादरा आईटीआई के विस्तार से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा सीटों का इजाफा होगा।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का फोकस उच्च व तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अल्ट्रा-मॉडर्न एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्च र तैयार करना, मौजूदा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा रहा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार रोहिणी व धीरपुर में अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के 2 नए कैंपस का निर्माण करवा रही है। 2306.58 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन दोनों कैंपस के तैयार होने के बाद यहां विभिन्न कोर्सेज में 26,000 स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे। सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही यूनिवर्सिटी के इन दोनों कैम्पसों का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

यह दोनों कैंपस में मल्टी-स्टोरी अकेडमिक ब्लॉक्स, कन्वेंशन ब्लॉक, हेल्थ-सेंटर,ऑडिटोरिअम, एमएलसीपी, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, एम्फीथिएटर, गेस्ट हाउस, लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल सहित दोनों कैंपस में विभिन्न प्रकार के रेजिडेंशियल यूनिट्स का भी निर्माण किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिल्ली सरकार आईटीआई संस्थानों के आधुनिकीकरण को लेकर मॉडल आईटीआई के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए ताकि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद इन आईटीआई संस्थानों से दिल्ली के युवाओं को 21वीं सदी में बाजार की मांग के अनुरूप सभी स्किल्स मिल सके।

दिल्ली के वर्तमान 19 आईटीआई संस्थानों में कुल 11,000 सीटें है। हर साल इनके लिए 30,000 से ज्यादा आवेदन आते हैं। ऐसे में सरकार नए आईटीआई बनाने और पुराने आईटीआई संस्थानों के विस्तार करने का योजना बना रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देना चाहते है और जब इन बिल्डिंग ब्लाक का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां सीट की संख्या बढ़कर 10,000 हो जाएगी।

–आईएएनएस

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

akash

Read Previous

भारत सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया

Read Next

अनुब्रत मंडल के खिलाफ नया मामला : राज्य पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज नहीं किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com