गहलोत और पायलट कांग्रेस के असेट : राहुल गांधी

इंदौर: राजस्थान के दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दोनों नेताओं को पार्टी का असेट बताया है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इन दिनों मध्यप्रदेश में है। राज्य में यात्रा का छठवां दिन है, इंदौर से उज्जैन की तरफ बढ़ रहे हैं। इस दौरान संवाददाता द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान को लेकर सवाल पूछा गया। राहुल गांधी से पूछा गया कि अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार कहा है क्या आपको भी लगता है कि उन्होंने गद्दारी की है, इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि किसने क्या कहा, यह दोनों नेता कांग्रेस पार्टी के असेट है लेकिन मैं एक बात की गारंटी दे सकता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

भाजपा द्वारा किए जाने वाले निजी हमलों को लेकर जब राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी इमेज को खराब करने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, मगर इससे मुझे नुकसान नहीं हुआ बल्कि फायदा ही हुआ है, क्योंकि मेरी इमेज इससे बनी है। इसके साथ मेरा मानना है कि जब आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ते हैं तो आप पर निजी हमले होंगे ही, मुझ पर यह हमले हो रहे हैं, तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं के राजनीतिक सवालों पर ज्यादा जवाब नहीं दिया मगर जब उनसे पूछा गया क्या वे अगला चुनाव अमेठी से लड़ेंगे तो उन्होंने बस इतना कहा यह सारी बातें भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य विचार से भटकाने के लिए होती है। आप लोग कल के अखबार में यह लिखना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसका उत्तर आपको एक से डेढ़ साल मिल जाएगा।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं के कांग्रेस में वापस लौटने की चर्चाएं जोरों पर हैं, इसी से जुड़ा सवाल जब राहुल गांधी से पूछा गया कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं क्या उन्हें वापस पार्टी में लिया जाएगा तो इस राहुल गांधी का जवाब था कि इस बारे में आपको सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के करना चाहिए, बाकी मेरा मानना है जो लोग पैसों से खरीदे गए हैं उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

editors

Read Previous

बिहार : गोपालगंज उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Read Next

कई मिसाइल हमलों ने पूरे यूक्रेन को बनाया निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com