गौरव गोगोई ने असम के सीएम की पत्‍नी के खिलाफ आरोपों में पीएम से हस्तक्षेप की मांग की

गुवाहाटी : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्‍नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर असम के नागांव जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की सब्सिडी प्राप्त करने के लगे आरोप पर संज्ञान लेने और हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में गोगोई ने कहा, “मैं आपको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना (पीएमकेएसवाई) सब्सिडी असम के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य को आवंटित किए जाने के मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं।”

उन्होंने लिखा, “यह देखने में आया है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना (पीएमकेएसवाई) और कृषि समूहों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की योजना के तहत एम/एस प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 10 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है, जिसकी प्रवर्तक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्‍नी रिनिकी भुइयां शर्मा हैं।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इससे पहले लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्वोत्तर राज्यों में पीएमकेएसवाई के घटक के तहत समर्थित खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं की एक सूची दी थी, जिसमें रिनिकी भुइयां के स्वामित्व वाली कंपनी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का जिक्र आया था।

गोगोई ने पत्र में कहा, “असम कई छोटे और मध्यम उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण में व्यापक अनुभव वाली कंपनियों का घर है। मौजूदा मुख्यमंत्री से संबंध रखने वाली मीडिया इकाई के लिए उन्हें नजरअंदाज करना उनके साथ घोर अन्याय है।“

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकारी अनुदान वास्तविक और जरूरतमंद लाभार्थियों को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने करदाताओं के पैसे का उचित तरीके से उपयोग करने की विशेषज्ञता प्रदर्शित की है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “इसलिए, मैं इसे आपके ध्यान में ला रहा हूं और विनम्रतापूर्वक आपसे (मामले में) हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।”

आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

अगले सप्‍ताह लागू हो रहा ग्रेप, दिल्ली-एनसीआर में नहीं चला सकेंगे डीजल जनरेटर

Read Next

सरकार ने अरुणाचल और नगालैंड के कुछ हिस्सों में अफ्सपा को 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com