विदेश मंत्री जयशंकर ने दोहा में कतर व भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने पर की चर्चा

दोहा । एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को कतर की राजधानी दोहा पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वहां के नेताओं से भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने कतर की राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से बातचीत की।

अल थानी से मुलाकात के बाद जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, “राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और दोनों देशों की जनता के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बातचीत की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर पर भी विचार-विमर्श किया। गाजा की स्थिति पर उनके दृष्टिकोण की सराहना करता हूं।”

उन्होंने कतर के अमीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी दीं।

जयशंकर की यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था, “भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के नेताओं व अन्य लोगों की नियमित यात्रा इसकी गवाह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 14-15 फरवरी को कतर का दौरा किया और वहां के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ चर्चा की।”

मंत्रालय ने कहा, “विदेश मंत्री की यात्रा दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और आम लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने में सक्षम बनाएगी।”

इस साल की शुरुआत में अपनी दोहा यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को कतर में आठ लाख से अधिक भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए धन्यवाद दिया और कतर के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने व गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कतर के अमीर ने भी खाड़ी क्षेत्र में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कतर के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान और कतर में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था, “भारत-कतर द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 बिलियन डॉलर के करीब है और दोनों देशों के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में भी बहुआयामी साझेदारी है।”

फरवरी में गोवा में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह के मौके पर दोनों देशों ने कतर से भारत को 2028 से 20 वर्षों के लिए 7.5 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर की यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 20 जून को श्रीलंका और 23 जून को यूएई का दौरा किया था।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

उत्तर कोरिया ने की दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास की निंदा

Read Next

वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, उनकी राजनीतिक यात्रा को बताया उदाहरण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com