दिल्ली में बनेगा पहला पशुओं का शवदाह गृह, 30 किलो वजन तक के छोटे पशुओं का होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: दिल्ली में छोटे पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए पहला सीएनजी आधारित शवदाह गृह बनने जा रहा है, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे शवदाह गृह में 30 किलो तक वजन के मृत पालतू कुत्तों और अन्य छोटे जानवरों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। निगम के पशु चिकित्सा विभाग द्वारका सेक्टर 29 में 700 वर्ग मीटर का शवदाह गृह बना रहा है। जो साल के अप्रैल महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा, वहीं इसमें सीएनजी आधारित दो भट्टियां स्थापित की जायेंगी। इनमें 30 किलो तक के मृत छोटे पशुओं को जलाने में अधिकतम 30 मिनट का समय लगेगा।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने बताया कि, दक्षिणी निगम द्वारका सेक्टर 29 में दिल्ली का पहला मृत छोटे पशुओं का सी एन जी आधारित शवदाह गृह बना रहा है। इस शवदाह गृह को पीपीपी मॉडल पर बनाने और 10 वर्षों तक चलाने व बनाये रखने के लिए ओपन टेंडर के आधार पर ग्रीन रेवोल्यूशन फाउंडेशन संस्था को चुना गया है।

अनुबंध की शर्तों के आधार पर इस शवदाह गृह के निर्माण, रख-रखाव एवं चलाने की संपूर्ण लागत ग्रीन रेवोल्यूशन फाउंडेशन संस्था को वहन करनी होगी।

दक्षिणी निगम इस मृत पशुओं के शवदाह गृह के लिए केवल 10 वर्षों के लिए जमीन आवंटित करेगा, जिसका मालिकाना हक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का ही रहेगा, वहीं निगम ने द्वारका सेक्टर 29 में 700 वर्ग मीटर जमीन संस्था को दी है, जिस पर उसने कार्य आरंभ कर दिया है और अप्रैल 2022 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

इस शवदाह गृह में 30 किलो तक वजन के मृत पालतू कुत्तों और अन्य छोटे जानवरों इनमें बिल्ली, भेड़, बकरी, सुअर के दाह संस्कार के लिए 2000 रुपए चुकाने होंगे, वहीं 30 किलो से अधिक वजन वाले मृत कुत्तों एवं अन्य छोटे जानवरों के दाह संस्कार के लिए 3000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

हालांकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से लाए गए मृत आवारा कुत्तों के लिए क्रियाकर्म निशुल्क ही होगा, जबकि दिल्ली के अन्य निगमों जैसे उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी परिषद के अधिकार क्षेत्र के मृत आवारा कुत्तों के लिए शवदाह गृह का शुल्क 500 रुपए प्रति मृत आवारा कुत्ते निर्धारित किया गया है।

मृत कुत्तों के शव को शवदाह गृह तक लाने की जिम्मेदारी संबंधित निगम की होगी। जबकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मृत आवारा कुत्तों को शवदाह गृह तक लाने का कार्य ग्रीन रेवलूशन फाउंडेशन संस्था करेगी।

–आईएएनएस

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

editors

Read Previous

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक प्रकरण, पूर्व जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी

Read Next

कोरोना : यूपी के सरकारी-निजी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारी करेंगे काम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com