धनबाद का झरिया बम धमाकों और गोलियों से दहला, दो घरानों के समर्थकों के बीच जंग में एक दर्जन घायल

धनबाद: धनबाद का झरिया कोयलांचल गुरुवार को बमों के धमाके और गोलियों की आवाज से दहल उठा। तलवारें चमकीं, लाठियां बरसीं और पत्थर भी चले। लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। यहां की सियासत से लेकर कोयले के कारोबार तक में दखल रखने वाले दो घरानों ‘सिंह मैंशन’ और ‘रघुकुल’ के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। आधा दर्जन घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कई बम, गोलियों के खोखे और तलवार और अन्य सामान बरामद किए हैं। ‘सिंह मैंशन’ और ‘रघुकुल’ आज की तारीख में अलग-अलग घराने के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन ये दोनों धनबाद में लंबे वक्त तक माफिया राज के पर्याय रहे सूरजदेव सिंह के परिवार के ही हिस्सा हैं। सूरजदेव सिंह के निधन के कुछ साल बाद ही यह परिवार साफ-साफ दो घरों में बंट गया और इसके साथ ही उनमें राजनीति और कोयले के कारोबार में वर्चस्व की जंग ने खूनी संघर्ष की शक्ल अख्तियार कर ली। इस संघर्ष में दोनों ओर से अब तक तकरीबन एक दर्जन से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। दोनों घरानों के पास समर्थकों की बड़ी तादाद है। उनकी लड़ाई में बंदूकें आए दिन एक-दूसरे पर तन जाती हैं। गोली-बम-बारूद के धमाके आम बात हैं।

गुरुवार को इस लड़ाई का रणक्षेत्र बनी झरिया थाना क्षेत्र की गुलगुलिया बस्ती। यहां दोनों ओर के दर्जनों समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व सिंह नगर भुइयां बस्ती के दर्जनों महिला-पुरुष कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही इलाके में तनाव व्याप्त था। इसके बाद आज सुबह सिंह मैंशन के समर्थक रामबाबु धिक्कार और रघुकुल समर्थक धनंजय यादव के लोगों ने एक-दूसरे को लक्ष्य कर बम फेंके और गोलियां चलाईं। संघर्ष में घायल हुए लोगों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भी भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में कैंप कर रही है।

बता दें कि इन दिनों रघुकुल का वास्ता कांग्रेस से है, जबकि सिंह मैंशन घराना भाजपा की राजनीति में दखल रखता है। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रघुकुल की बहू हैं, जबकि पिछले चुनाव में पराजित हुईं रागिनी सिंह भाजपा की प्रत्याशी थीं।

–आईएएनएस

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

तमिलनाडु में सियासी संग्राम : एमके स्टालिन ने टीवीके सरकार पर लगाया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का आरोप

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में विश्वास मत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर...

प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, दायर की याचिका

हैदराबाद । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ ने पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है। गर्मी...

पहले जानकारी दुरुस्त करें केजरीवाल जी! जब इराक-अमेरिका लड़ ही नहीं रहे तो पीएम मोदी इससे उपजे हालात को लेकर देश को क्या बताएंगे?

नई दिल्ली । इराक, इराक और सिर्फ इराक... दुनियाभर की मौजूदा स्थिति के लिए 'इराक-अमेरिका युद्ध' जिम्मेदार है। यह कहना है अरविंद केजरीवाल का। जब दुनियाभर में मिडिल ईस्ट के...

akash

Read Previous

एप्पल ने नए टीवीओएस अपडेट के साथ सिरी रिमोट बग को ठीक किया

Read Next

चैटजीपीटी को पछाड़ने के लिए गूगल बना रहा 1000 भाषाओं का एआई मॉडल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com