माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक गड़बड़ी के कारण फ्लाइट्स में देरी, चेक-इन, बुकिंग प्रभावित

नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर आई गड़बड़ी के कारण भारत तथा दुनिया के कई अन्य देशों में विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान फ्लाइटों के टेकऑफ में देरी और चेक-इन तथा बुकिंग में भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बताया कि वहां सेवाएं अस्थायी तौर पर प्रभावित हुई हैं। एक्स पर एक पोस्ट में उसने कहा कि “वैश्विक आईटी समस्या के कारण” कुछ सेवाओं पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है।

देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी के कारण “हमारे सिस्टम फिलहाल प्रभावित हैं”। उसने कहा कि इस दौरान बुकिंग, चेक-इन और बोर्डिंग पास एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा कुछ फ्लाइटों में देरी भी हो सकती है।

किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने कम से कम 13 फ्लाइटों के समय में बदलाव की सूचना दी है। उसने कहा कि बुकिंग, चेक-इन, और बुकिंग मैनेजमेंट जैसी ई-सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

एयरलाइंस ने बताया, “हमने सभी एयरपोर्ट पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।” सभी यात्रियों को सामान्य समय की तुलना में यात्रा के लिए पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने बताया कि उसके डिजिटल सिस्टम अस्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं जिसके कारण देरी हुई है। उसने यात्रियों को उसी के अनुरूप अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

–आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

admin

Read Previous

सेंसेक्स करीब एक प्रतिशत फिसलकर बंद, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़ रुपये

Read Next

माइक्रोसॉफ्ट की खराबी के कारण हैदराबाद एयरपोर्ट पर 23 उड़ानें रद्द

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com