दलित युवक को घर से खींचकर ले गये, हत्या कर बिजली के खंभे में टांग दी लाश

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पचड़ा गांव में एक दलित युवक को कुछ लोग घर से खींचकर अपने साथ ले गये और उसकी हत्या कर लाश को बिजली के खंभे पर लटका दिया। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने युवक की लाश लटकी देखी तो गांव में सनसनी फैल गई। केरेडारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा। मारे गये युवक का नाम सीटन भुइयां बताया गया है। उसकी लाश उसी की कमीज से बांधकर खंभे से लटकाई गई थी। उसकी पत्नी पारो देवी ने गांव के ही शंकर साव समेत चार पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि 10 अक्टूबर की आधी रात कुछ लोग घर पहुंचे और उसके पति को जबरन उठा कर ले गए। सीटन भुइयां की उम्र 35 वर्ष थी।

दलित तबके का यह युवक मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। घर में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे। केरेडारी थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई ने कहा है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

तमिलनाडु में सियासी संग्राम : एमके स्टालिन ने टीवीके सरकार पर लगाया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का आरोप

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में विश्वास मत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर...

प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

editors

Read Previous

छत्तीसगढ़ के इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ी

Read Next

व्हाट्सऐप ने आईओएस पर ‘फॉरवर्ड मीडिया विद कैप्शन’ फीचर लॉन्च किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com