कोयला खनन मामला : ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली : कोयला खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की। एक सूत्र ने बताया कि सभी ठिकाने कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के हैं।

सूत्र ने कहा, “राज्य पार्टी कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, राज्य पीआरओ आरपी सिंह, श्रम समिति के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।”

मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया को दिसंबर, 2022 में गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई को नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। एक व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी को अक्टूबर 2022 में हिरासत में लिया गया था। इनके अलावा इंद्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल समेत कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी ईडी ने की हैं।

दिसंबर में ईडी ने मामले में सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और अन्य की 152.31 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की थी।

रानू साहू आईएएस, कथित तौर पर लापता थीं, लेकिन उन्होंने अक्टूबर में ईडी को एक पत्र लिखा था और अधिकारियों को बताया था कि वह चिकित्सा अवकाश पर हैं। बाद में ईडी ने अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में उनकी मां के घर पर तलाशी अभियान चलाया।

ईडी के अधिकारियों ने बिश्नोई से 25 रुपये प्रति टन कोयले के कथित कमीशन के संबंध में पूछताछ की थी।

इससे पहले भी ईडी ने छत्तीसगढ़ में लगातार दो दिनों तक छापेमारी कर करीब 4 करोड़ रुपये बरामद किए थे।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

दिल्ली का एक्यूआई अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Read Next

पकड़े जाने के डर से कैदी ने निगला मोबाइल, पुलिस अब इलाज करवाने में जुटी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com