बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश से ज्यादा अमीर हैं उनके पुत्र और मंत्रीमंडल के मंत्री

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों के बारे में घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं पर गौर करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य उनसे भी अधिक अमीर हैं। यही नहीं नीतीश से उनके बेटे निशांत भी ज्यादा धनवान हैं। साल 2010 में नीतीश सरकार ने सरकार के सभी मंत्रियों के लिए प्रत्येक साल की पहली तारीख को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया था।

मंत्रियों द्वारा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट में दिए गए अपने संपत्तियों के ब्यौरे के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास फिलहाल 29,385 रुपये नकद के तौर पर हैं। नीतीश के पास 16 लाख 51 हजार की चल और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति है। उनके पुत्र निशांत एक करोड़ 63 लाख की चल और एक करोड़ 98 लाख की अचल संपत्ति के मालिक हैं।

नीतीश कुमार 11 लाख 32 हजार की कीमत वाली कार के मालिक हैं, जबकि उनके पुत्र छह लाख 40 हजार की कीमत वाली कार की सवारी करते हैं। नीतीश कुमार को गाय पालने का भी शौक है। फिलहाल उनके पास 13 गाएं और उनके 9 बच्चे हैं।

मुख्यमंत्री का एक फ्लैट दिल्ली के द्वारका में हैं, जिसकी कीमत फिलहाल 58 लाख के करीब बताई जा रही है। मुख्यमंत्री बैंक के खाते में 42 हजार की राशि जमा कर रखे हैं जबकि वे करीब 94 हजार की कीमत के आभूषण के भी मालिक हैं।

इसके अलावे मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी उनसे अमीर हैं। मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में मुकेश सहनी भी शामिल हैं।

पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री सहनी के पास करीब एक करोड़ 31 लाख रुपये की चल संपत्ति जबकि आठ करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति है। मुकेश सहनी का पत्नी के पास भी एक करोड़ 37 लाख की अचल और 51 लाख की चल संपत्ति है। सहनी मुंबई में एक व्यवसायिक भवन के भी मालिक हैं।

इधर, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों के शौकीन हैं। प्रसाद के पास बोलेरो, टाटा इंडिगो, स्कॉर्पियो और इनोवा गाड़ी है। उपमुख्यमंत्री के पास 10 हजार रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 15 हजार रुपये नकद राशि है। प्रसाद ने अपने विभिन्न बैक खातों में 32 लाख रुपये जमा कर रखे हैं। प्रसाद के पास 50 ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी 400 ग्राम सोने की मालकिन हैं।

इधर, एक अन्य उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को गहनों का शौक है। उपमुख्यमंत्री के पास आधा किलो सोने के आभूषण हैं जबकि चांदी के एक किलोग्राम से ज्यादा के आभूषण हैं। उपमुख्यमंत्री हथियारों की भी शौकीन हैं। इनके पास पिस्तौल और राइफल भी है।

इधर, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की बात करें तो उनसे उनकी पत्नी ज्यादा धनवान हैं। झा के पास चल संपत्ति के रूप में 98 लाख 95 हजार है तो उनकी पत्नी के नाम सात करोड़ 36 लाख की संपत्ति है। इनमें दोनों के नाम विभिन्न बैंकों में जमा राशि, एलआईसी, सोने, चांदी और वाहन की खरीद भी शामिल है।

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

editors

Read Previous

पीएम मोदी ने वाराणसी से अखिल भारतीय स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत की

Read Next

समीर वानखेड़े ने राकांपा के नवाब मलिक के नए आरोपों पर पलटवार किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com