केंद्र ने एक और नागा समूह के साथ संघर्ष विराम समझौता किया

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| नागा शांति प्रक्रिया के बीच, केंद्र और निकी सुमी के नेतृत्व वाले नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के) के समूह ने बुधवार को एक साल के लिए 7 सितंबर 2022 तक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए। एनएससीएन-के निकी समूह के प्रतिनिधियों और गृह मामलों के अतिरिक्त सचिव के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के साथ इस समूह के 200 से अधिक कार्यकर्ता शांति प्रक्रिया में शामिल हुए।

समझौते के अनुसार, “युद्धविराम 8 सितंबर, 2021 से 7 सितंबर, 2022 तक एक वर्ष की अवधि के लिए लागू होगा। युद्धविराम दोनों पक्षों द्वारा पारस्परिक रूप से सहमत और नियमों के पालन के अधीन होगा। संघर्ष विराम के नियम दोनों पक्षों की भागीदारी के साथ पारस्परिक समीक्षा और संशोधन के अधीन होंगे।”

गृह मंत्रालय पहले ही एनएससीएन-आईएम के साथ एक ‘फ्रेमवर्क एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर कर चुका है और अन्य नागा समूहों, एनएससीएन-एनके, एनएससीएन-आर, और एनएससीएन-के-खांगो के साथ युद्धविराम समझौते पहले से ही मौजूद हैं।

केंद्र ने अगस्त 2019 में त्रिपुरा के नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ ट्विप्रा-एसडी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके द्वारा इसके 88 कैडर 44 हथियारों के साथ त्रिपुरा में मुख्यधारा में शामिल हो गए थे।

मंत्रालय ने जनवरी 2020 में एक बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोरोलैंड (एनडीएफबी) के सभी गुटों सहित विद्रोही समूहों के 2,250 से अधिक कैडर, 423 हथियारों और भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ असम में आत्मसमर्पण कर दिया था और मुख्यधारा शामिल हो गए।

इसी तरह इस साल 23 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी कार्बी समूहों के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए और असम के विभिन्न भूमिगत कार्बी समूहों के कुल 1,040 नेताओं और कार्यकतार्ओं ने 338 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

4 सितंबर को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और छह कार्बी संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यहां एक त्रिपक्षीय ‘कार्बी शांति समझौते’ पर हस्ताक्षर किए, जिससे असम में एक दशक से चल रहे आंदोलन और अशांति का अंत हो गया।

–आईएएनएस

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

editors

Read Previous

यूरो कप : इंग्लैंड ने जर्मनी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Read Next

अफगानिस्तान के 19 अवैध अप्रवासी इस्तांबुल में हिरासत में लिए गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com