यूएई में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को लेकर भारतीय समुदाय में जश्न का माहौल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यूएई रवाना हो गए। जहां वह 14 फरवरी को अबू धाबी के पहले भव्य हिंदू मंदिर (बीएपीएस) का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से पहले अबू धाबी में सालों से रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में जश्न का माहौल है, सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए आयोजित ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम और हिंदू मंदिर के उद्घाटन से काफी उत्साहित भी हैं।

आदित्य भारद्वाज चार साल से अबू धाबी में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करे हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में एक अलग पहचान बनी है, जिससे हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के रिश्ते बाकी देशों से काफी बेहतर और मजबूत भी हुए हैं।

आदित्य ने कहा कि मोदी सरकार ने विदेशों में रह रहे एनआरआई लोगों के लिए भी बेहतर कार्य किया है।

वहीं अभिषेक शर्मा करीब 10 सालों से अबू धाबी में बैंकिंग क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन, लीडरशिप और डिसीजन मेकिंग क्वालिटी की खूब सराहना की।

इसके साथ ही अभिषेक ने भारत में हो रहे विकास को लेकर भी केंद्र सरकार की सराहना की और कहा ‘मोदी है तो मुमकिन है।’

बिहार के रहने वाले मनोज शर्मा पिछले 25 साल से अबू धाबी में हैं। उन्होंने बताया कि ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को लेकर न केवल एक समुदाय उत्साहित है बल्कि पूरे भारतवासी जो अबू धाबी में रह रहे हैं उनके लिए यह एक गौरव का पल होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

भारतीय मूल के श्रवण कुमार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पीएम मोदी ने भारत और विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए कार्य किए हैं वह अकल्पनीय है और उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम होगी।

इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई रवाना से होने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”अगले दो दिनों में मैं विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात और कतर के दौरे पर रहूंगा, जिससे इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

उन्होंने आगे लिखा, पीएम बनने के बाद मेरी यह यूएई की सातवीं यात्रा है, जो यह दर्शाता है कि भारत-यूएई मित्रता को कितनी प्राथमिकता देता है। पीएम मोदी ने लिखा, मैं राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हूं, मुझे संयुक्त अरब अमीरात में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। मैं अबू धाबी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करूंगा। इसके साथ ही मैं वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करूंगा।

–आईएएनएस

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

admin

Read Previous

हरियाणा पुलिस ने अंतरराज्यीय बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

Read Next

यूएई दौरे पर पीएम मोदी, कहा- ‘हमें प्रवासी भारतीयों पर गर्व है’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com