आरजी कर घोटाले के सिलसिले में तृणमूल विधायक के घर सीबीआई की छापेमारी

कोलकाता । कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गुरुवार को हुगली जिले के सेरामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार के तृणमूल कांग्रेस विधायक डॉ. सुदीप्तो रॉय के घर पर पहुंची।

उत्तर कोलकाता के सिंथी क्रॉसिंग स्थित उनके आवास के अलावा सीबीआई अधिकारी पास ही में स्थित उनके निजी नर्सिंग होम में भी छापेमारी और तलाशी अभियान चला रहे हैं।

चार बार पार्टी विधायक रहे रॉय आर.जी. कर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हैं और पश्चिम बंगाल चिकित्सा भर्ती बोर्ड के सदस्य हैं।

वह पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

सीबीआई अधिकारियों की टीम दोपहर करीब 1.15 बजे विधायक के घर और कार्यालय पहुंची तथा छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया।

टीम के कुछ सदस्य रॉय से आर.जी. कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में पूछताछ भी कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रॉय का बयान भी दर्ज किया जाएगा।

रॉय के आवास पर सीबीआई की छापेमारी ऐसे समय में हुई है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की तीन टीमें इसी सिलसिले में शहर और उसके बाहरी इलाकों में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मार रहे हैं। इनमें आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पैतृक आवास भी शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आर.जी. कर से बायोमेडिकल कचरे की तस्करी वित्तीय घोटाले का एक बड़ा हिस्सा थी।

नियमों के अनुसार, किसी भी अस्पताल के बायोमेडिकल कचरे का निपटान एक खास प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए, ताकि उसके दोबारा इस्तेमाल की आशंका खत्म हो जाए। लेकिन, आर.जी. कर के मामले में दोबारा इस्तेमाल की संभावना वाले जैविक कचरे जैसे सलाइन की बोतलें, इंजेक्शन की सिरिंज और सुई आदि का बड़ा हिस्सा निपटान की बजाय बाजार में बेच दिया गया।

प्रत्येक अस्पताल को एक निश्चित अवधि में अपने अधिकारियों द्वारा निपटाए जाने वाले बायोमेडिकल कचरे की मात्रा का रिकॉर्ड भी रखना होता है। अक्सर देखा गया है कि आर.जी. कर के मामले में एक निश्चित अवधि में निपटाए गए बायोमेडिकल कचरे की मात्रा, उसी अवधि में समान आकार के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों द्वारा बताई गई मात्रा से काफी कम थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

इंग्लैंड पर जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों का टेस्ट रैंकिंग में भी धमाल

Read Next

खुदरा महंगाई में मामूली बढ़ोतरी, अगस्त में 3.65 प्रतिशत पर रही

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com