बीएसएफ की महिला विंग ‘सीमा भवानी’ की अगुवाई मे परेड करेंगी मेरठ की हिमांशु सिरोही

मेरठ 23 जनवरी (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की महिला विंग ‘सीमा भवानी’ इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर आयोजित परेड में शामिल होगी। इस दल की अगुवाई उत्तर प्रदेश के मेरठ की इंस्पेक्टर हिमांशु सिरोही करेंगी।

देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेने के साथ ही देश की सीमा को सुरक्षित रखने तथा हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम देने वाली सीमा भवानी ने पहली बार 5 दिसंबर 2021 को बीएसएफ दिवस पर देश के गृहमंत्री अमित शाह के सामने प्रदर्शन किया था। अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में हिमांशु सिरोही सीमा भवानी की क्षमता का प्रदर्शन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही पूरे देश के समक्ष करेंगी।

श्रद्धापुरी निवासी दुष्यंत सिंह सिरोही की बेटी हिमांशु सिरोही साल 2013 में बीएसएफ में भर्ती हुई थी और उसकी एक साल की ट्रेनिंग बेंगलुरू में हुई। साल 2014 में उसकी पहली पोस्टिंग अमृतसर के शाहपुर में हुई। साल 2016 में सीमा पर ड्रग तस्करों से हुई मुठभेड़ में साहस और वीरता का परिचय देने के लिए उन्हें डीजी सीआर ( पुलिस पदक भारत) से नवाजा गया।

उन्होंने दिल्ली के उद्योग भवन में आयोजित राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता है। पंजाब में खड़गा स्थित बीएसएफ के ट्रेनिंग केंद्र में तैनाती के बाद महिला विंग से जुड़ीं और उसी समय से मोटर साइकिल टीम का हिस्सा बन कैप्टन बनकर सीमा भवानी की अगुवाई कर रही हैं।

—आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

editors

Read Previous

हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.36 करोड़ रुपये के सोने के साथ पकड़ा गया शख्स

Read Next

यूपी चुनाव : यादव परिवार में सेंध लगाकर मतदाताओं को पुराने दिनों की याद दिलाना चाहती है भाजपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com