आंध्र प्रदेश में टीडीपी नीत एनडीए को बड़ी बढ़त

अमरावती । आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाला गठबंधन 56 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहा है, जबकि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) 175 सदस्यीय विधानसभा में केवल 13 क्षेत्रों में आगे है।

अकेले टीडीपी 45 सीटों पर आगे है। अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी (जेएसपी) आठ सीटों पर जबकि भाजपा तीन सीटों पर आगे है।

मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और टीडीपी अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू क्रमशः पुलिवेंदुला और कुप्पम में आगे चल रहे हैं।

पवन कल्याण भी पिथापुरम विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।

एनडीए राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 19 पर आगे है। टीडीपी 14 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, भाजपा उम्मीदवारों ने चार सीटों पर बढ़त हासिल की है, जबकि जेएसपी एक सीट पर आगे है।

वाईएसआरसीपी उम्मीदवार पांच लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

वाईएसआरसीपी ने 2019 के चुनाव में 49.95 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 175 विधानसभा सीटों में से 151 जीतकर शानदार जीत हासिल की थी। ​​टीडीपी 39.17 प्रतिशत वोटों के साथ 23 सीटें हासिल कर सकी थी, जबकि शेष सीट जन सेना के खाते में गई। वाईएसआरसीपी ने 22 लोकसभा सीटें भी जीती थीं, जबकि शेष तीन टीडीपी के खाते में गई थीं। इस बार राज्य में वाईएसआरसीपी और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। एनडीए में टीडीपी, जन सेना और भाजपा शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,387 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 25 लोकसभा सीटों के लिए 454 उम्मीदवार मैदान में हैं। –आईएएनएस

एकेजे/

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान,...

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का...

कांग्रेस बारामती से वापस लेगी अपना उम्मीदवार, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार: विजय वडेट्टीवार

मुंबई । बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है। विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के उम्मीदवार...

असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता और उम्मीदवार मतदान...

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

admin

Read Previous

दिल्ली में भाजपा पांच, ‘इंडिया’ ब्लॉक दो सीट पर आगे

Read Next

सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना की हासन में हार लगभग तय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com