दिल्ली में भाजपा पांच, ‘इंडिया’ ब्लॉक दो सीट पर आगे

नई दिल्ली । पिछले दो लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें जीतने वाली भाजपा अब तक की मतगणना में राज्य में पांच सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

नई दिल्ली सीट से पहली बार राजनीति के अखाड़े में उतरने वाली और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज फिलहाल नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से पीछे चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आप ने विपक्षी दल कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता किया है। आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी। आप के सहीराम दक्षिणी दिल्ली से आगे चल रहे हैं।

बिहार के बेगूसराय से 2019 में पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले कन्हैया कुमार इस बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के दो बार के सांसद और अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में हैं।

मनोज तिवारी के अलावा भाजपा ने छह नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक), हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली), योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिमी दिल्ली), रामवीर सिंह बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली), कमलजीत सिंह सहरावत (पश्चिमी दिल्ली) और बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली) नये चेहरे हैं।

–आईएएनएस

तमिलनाडु में विजय ने हासिल किया विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला साथ

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सीएम को 144 विधायकों का...

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे किए रद्द

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के आधार पर महाराष्ट्र के मंत्रियों और अधिकारियों के पहले से मंजूर विदेश दौरों को रोक दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

झारखंड के धनबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी-आतंकी-पुलिस गठजोड़ हावी: बाबूलाल मरांडी

धनबाद । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में आयोजित...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 9 वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों को कलकत्ता हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।...

प्रधानमंत्री की जन-अपील के आलोचनकों को भाजपा का जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री की जन अपील, राष्ट्रीय एकता बनाम विपक्ष की आलोचना, आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की खरीद...

तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को यूरिन से जुड़ी समस्या के चलते दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने यह भी बताया...

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो के बंटवारे की खबर सामने आई है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशुधन...

एनआईटी-रायपुर भर्ती अलर्ट: सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, इंटरव्यू 25 मई को

रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने तय अवधि के लिए विभिन्न विभागों में सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन...

देश में 60 दिनों का तेल व गैस, 45 दिनों का रसोई गैस व 703 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली । भारत में ईंधन, यानी पेट्रोल-डीजल व गैस, का पर्याप्त भंडार है। देश में फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार, 60 दिनों का प्राकृतिक गैस भंडार, तथा...

तेलंगाना सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो मामले में जांच के निर्देश दिए

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो...

admin

Read Previous

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के रुझान में एनडीए आगे

Read Next

आंध्र प्रदेश में टीडीपी नीत एनडीए को बड़ी बढ़त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com