बहराइच हिंसा: न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

बहराइच । बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी आरोपियों को सीजेएम प्रतिभा चौधरी के आवास पर पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन सभी को गुरुवार को नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

आज सुबह इन सभी आरोपियों को दीवानी अदालत में पेश किया जाना था। लेकिन, सुरक्षा कारणों की वजह से इन्हें अदालत में पेश ना करते हुए सीधा सीजेएम आवास में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बहराइच जिले के महाराजगंज इलाके में 13 अक्टूबर को हुई हिंसा में पांचों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस एनकाउंटर में दो आरोपी घायल भी हुए थे।

बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि गिरफ्त में आए सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। लेकिन, उससे पहले ही इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इनके पास से दो नाली बंदूक और अवैध हथियार भी बरामद किए थे।

इससे पहले, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया था कि 13 अक्टूबर को महाराजगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुवार को बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके नाम मोहम्मद फहीन (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल हैं।

बता दें, यूपी के बहराइच की महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में रविवार शाम को गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया था। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क उठी। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हालात सामान्य बना दिए हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

‘विधायकों की जेब भरना चाहते हैं ये’, विधायक फंड बढ़ाए जाने पर बांसुरी स्वराज का ‘आप’ सरकार पर हमला

Read Next

बिहार : तेजस्वी बोले-शराबबंदी नीतीश के संस्थागत भ्रष्टाचार का नमूना, भाजपा ने किया पलटवार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com