लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस को तगड़ा झटका, महेंद्रजीत ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता ने पार्टी को बॉय-बॉय बोलकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। दरअसल, राजस्थान के बागीदौरा से कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।

सोमवार को वो राजधानी जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्हें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौर ने उनका स्वागत किया।

बीजेपी में शामिल होने से पहले महेंद्रजीत को मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। उनसे सवाल किया गया कि आखिर वो ऐसा कदम क्यों उठाने जा रहे हैं? हालांकि, उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया, मगर इतना जरूर कहा, ‘’आज देश में विकास की बात हो रही है। हर कोई विकास पर खुलकर बात कर रहा है। लिहाजा आज की तारीख में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।‘’

उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वो अब केंद्र के साथ सभी राज्यों में भी बीजेपी की सरकार का नेतृत्व होने की बात पर जोर दे रहे हैं। महेंद्रजीत सिंह ने आगे कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तो मेरा उस कार्यक्रम में जाने का बहुत मन था, लेकिन पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप की वजह से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका, जिसकी पीड़ा आज भी मेरे मन में है। मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं। मैं देवी-देवताओं का उपासक हूं। मैं बिना सनातन धर्म के नहीं रह सकता।

इस बीच महेंद्रजीत ने इतिहास में जाकर आदिवासियों की कुर्बानी का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि 1913 में 1,500 आदिवासियों ने अपने प्राण की आहुति दे दी थी। मैंने खुद आदिवासियों के बीच में रहकर खूब काम किया, लेकिन, अफसोस आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इन आदिवासियों की शहादत का जिक्र नहीं किया। अगर किसी ने किया, तो वो इकलौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे, जिन्होंने बीते दिनों मानगढ़ धाम में आकर आदिवासियों की कुर्बानी को सलाम किया था। मैं निजी तौर पर प्रधानमंत्री के इस कदम से काफी प्रभावित हुआ था।

बीजेपी का दामन थामने के बाद महेंद्रजीत सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि वो बचपन से बीजेपी के साथ आना चाहते थे। यही नहीं, सिंह 1998 में बीजेपी की टिकट पर सांसद भी बने थे, जिसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में अब उनके बीजेपी में आने के कदम को उनकी घर वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब देखना होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की ओर से उन्हें किस भूमिका में रखा जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई दिग्गज पार्टी को अलविदा कह बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

–आईएएनएस

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

राजस्थान : वसुंधरा राजे के समर्थन के बाद खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन तेज

जयपुर । बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया, जब सैकड़ों लोगों ने 363 धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल और विरोध...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

admin

Read Previous

अब तक के उच्चतम स्तर पर निफ्टी

Read Next

दिल्ली में आग लगने से 100 से ज्यादा झोपड़ियाँ जलकर खाक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com