अमेरिका से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लाने की तैयारी शुरू

मुंबई । फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल में बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं।

हालांकि, सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनके आवास पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। सलमान के साथ उनके पर्सनल सुरक्षा गार्ड्स के अलावा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। हाल ही सलमान के करीबी रहे बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ाई गई है।

बता दें कि अप्रैल माह में सलमान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर दी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ऊपर 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। अनमोल बिश्नोई के ऊपर सलमान खान के घर पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मकोका कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है,साथ ही विदेश में उसकी तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि वारंट के अलावा, पुलिस को प्रत्यर्पण प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए कोर्ट दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की आवश्यकता होती है। विशेष मकोका कोर्ट ने 16 अक्टूबर को उनके क्राइम ब्रांच की अर्जी को मंजूरी दे दी और पुलिस को जल्द ही दस्तावेज मिलने की उम्मीद है।

आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्र सरकार को अनमोल बिश्नोई को एक्ट्राडिशन के लिए अर्जी भेज दी है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में दो आतंकवादी मारे गए

Read Next

मुश्किल में कमला हैरिस, बाइडेन की ‘कचरा’ कमेंट के बाद अरबपति सपोर्टर का महिलाओं पर विवादित बयान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com