आंध्र प्रदेश में दंपति को पीटा, पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

गुंटूर (आंध्र प्रदेश), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां मेडिकोंडुरु बाईपास रोड के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके पति को कुछ लोगों द्वारा पीटने की सूचना मिली है।
घटना बुधवार रात 9.30 बजे की है। जब दंपति एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोटरबाइक पर सत्तेनापल्ली लौट रहे थे। पलाडुगु चौराहे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया गया।

दंपति के साथ पहले मारपीट की गई और उनके पैसे और सोने के जेवर लूट लिए गए। इसके बाद महिला को घसीटकर पास के खेत में ले गए, जहां कथित तौर पर पुरुषों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में, दंपति अपराध की रिपोर्ट करने के लिए सत्तेनापल्ली पुलिस स्टेशन गए, लेकिन उन्हें इस आधार पर मेडिकोंडुरु पुलिस स्टेशन भेज दिया गया कि अपराध उस अधिकार क्षेत्र में हुआ था। आखिरकार आधी रात के करीब मामला दर्ज कर लिया गया है।

दंपति का गुंटूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि पास के कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से राज्य में लोगों में आक्रोश है।

इस घटना की निंदा करते हुए, विपक्षी टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने क्षेत्राधिकार के मुद्दों पर जोड़े को एक पुलिस स्टेशन से दूसरे थाने भेजने के लिए पुलिस की आलोचना की है।

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

कंगना ने महाराष्ट्र सरकार से की थिएटर खोलने की अपील

Read Next

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए न्यूजीलैंड के ब्लंडेल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com