हैदराबाद हवाई अड्डे पर विमानों में बम की झूठी धमकी के मामलों में आठ केस दर्ज

हैदराबाद । हैदराबाद पुलिस ने शहर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर विमानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में अब तक आठ मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बम की धमकियां दी गईं, लेकिन उड़ानों और हवाई अड्डे परिसर की गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह सभी धमकी झूठी साबित हुईं।

पुलिस ने बम की धमकी देने वालों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। आरजीआईए के सर्किल इंस्पेक्टर के. बालराजू ने बताया कि अकेले मंगलवार को ही बम की छह धमकियां मिलीं।

उन्होंने कहा, “इंडिगो के पांच और एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इंडिगो की दो उड़ानें चेन्नई के लिए रवाना होने वाली थीं, जबकि एयर इंडिया की उड़ान चेन्नई से आरजीआईए के लिए रवाना होने वाली थी।”

अधिकारी ने कहा कि बम की धमकी देकर डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात लोगों पर डर पैदा करने और उड़ान में देरी कराने का मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार को देशभर में 72 धमकियां मिलीं, जिनमें आरजीआईए से उड़ानों से संबंधित छह धमकियां भी शामिल थीं। एक्स पर अज्ञात यूजर्स की ओर से ये धमकियां हवाई यात्रा को बाधित करने वाली थीं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​हर अलर्ट के बाद डॉग स्क्वायड के साथ गहन तलाशी ली थी। विमानों, सामान और हवाई अड्डे परिसर की भी गहन जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बम की धमकियों से न केवल हवाई यात्रा बाधित हो रही है, बल्कि सुरक्षा संसाधनों पर भी दबाव पड़ रहा है और यात्रियों का विश्वास भी प्रभावित हो रहा है।

बालाराजू के अनुसार, प्रत्येक बम धमकी मिलने के बाद, विमान को अलग करने तथा विमान, सामान और यात्रियों की जांच करने में कम से कम दो घंटे का समय लग रहा है।

पिछले 10 दिनों में देश भर में सैकड़ों उड़ानों को बम की धमकियां मिली हैं, जिससे हवाई यात्रा बाधित हुई है। सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली और ये सभी धमकियां झूठी साबित हुईं।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

दिल्ली सरकार एमसीडी कर्मचारियों के लाभ के लिए कोई स्कीम लेकर नहीं आई : बांसुरी स्वराज

Read Next

जैसी आज अयोध्या दिख रही है, वैसी ही मथुरा और काशी में भी होनी चाहिए : सीएम योगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com