2021-10-31 बैतूल में प्रेम विवाह करने पर बेटी के बाल कटवाने वाले पिता सहित 4 पर मामला दर्ज

बैतूल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक पिता ने शुद्धिकरण के नाम पर अपनी बेटी को नर्मदा नदी में स्नान करवाया और उसके बाल कटवा दिए। दरअसल महिला पिछड़े वर्ग की है और उसने एक दलित युवक से शादी की थी, जिससे गुस्साए उसके पिता व परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हालांकि मामले पर कार्रवाई की है और युवती के पिता सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र की पिछड़े वर्ग की एक युवती ने दलित समाज के युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद बाद युवती के पिता और परिजनों ने इसे अपने सम्मान के खिलाफ मानते हुए युवती केा पहले होशंगाबाद में नर्मदा नदी के सेठानी घाट ले गए और वहां स्नान कराने के बाद युवती के बाल काटे। इस मामले को लेकर युवती बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के पास पहुंची। उनके निर्देश पर युवती के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली थाने के प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया है कि युवती के शिकायत पर धीरज, राधेश्याम, महेश व मधु उर्फ मदन के खिलाफ धारा 506,504, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। केस डायरी चोपना थाना भेजी जाएगी।

बताया गया है कि प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपनी जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस शिकायत में कहा गया है कि युवती ने टिकारी निवासी अमित अहिरवार से 11 मार्च 2020 को आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। वहीं उसके पिता ने गुमशुदगी की 10 जनवरी 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने कहा कि उसके बाद पुलिस ने उसे कोरे कागज पर दस्तखत कराकर पिता को सौंप दिया। वह राजगढ़ में नसिर्ंग का प्रशिक्षण ले रही थी। बाद में परिजन होशंगाबाद में नर्मदा नदी के सेठानी घाट ले गए और स्नान कराने के बाद बाल कटवा दिए। साथ ही जूठी पूड़ी खिलाकर शुद्धिकरण कराया ।

युवती का कहना है कि वह और उसका पति दोनों खुश है और साथ रहकर जीवन का निर्वाहन करना चाहते है, मगर परिजन मुझे व अमित के परिवार को डरा धमका रहे है।

–आईएएनएस

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

अब गूगल मैप पर दिखेगी सड़कों की स्पीड लिमिट, हादसों में आएगी कमी

नोएडा । उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने गूगल इंडिया और लेप्टिन सॉफ्टवेयर के सहयोग...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का उत्कृष्ट उदाहरण: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

नई दिल्ली । 'ऑपरेशन सिंदूर' आधुनिक युद्ध का एक प्रेरक उदाहरण है। इसमें प्रिसिशन स्ट्राइक कैपेबिलिटी, नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स, डिजिटाइज्ड इंटेलिजेंस और मल्टी-डोमेन टैक्टिक्स को सीमित समयावधि में प्रभावी रूप से...

अनंतनाग: सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पुनर्वास के निर्देश

अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला...

editors

Read Previous

सिद्धू के इस्तीफे के बाद अमरिंदर ने कहा, वह स्थिर व्यक्ति नहीं

Read Next

एनसीईआरटी की इतिहास की किताबों में प्रस्तावित संशोधन के बारे में इतिहासकारों ने चिंता ज़ाहिर की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com