प्रतिनिधिमंडल भेजने के केंद्र सरकार के कदम की सराहना करता हूं : चंपई सोरेन

रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा गठित सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सराहना की है।

भाजपा नेता चंपई सोरेन ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह बात सभी देशों को पता होनी चाहिए कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का उनका केंद्र तबाह कर दिया है। भारत को अशांत करने के लिए पाकिस्तान वर्षों से प्रयासरत रहा है। उसी का मुंहतोड़ जवाब इस बार भारत सरकार ने दिया है, आतंकवाद के केंद्र को ही ध्वस्त कर दिया। यह संदेश सभी देशों में जाना चाहिए, इसलिए सरकार ने जो संसदीय प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं, उसकी सराहना करता हूं।”

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यों में अवैध घुसपैठियों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा टास्क फोर्स का गठन किए जाने के कदम का स्वागत करते हुए कहा, “हमने कुछ महीने पहले अभियान शुरू किया अब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दिशा-निर्देश दिया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित करें और इसके लिए टास्क फोर्स बनाएं। यह आदेश सभी राज्यों को दिया गया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार करते हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्म परिवर्तन रफ्तार पकड़ रहा है। यह अब धरातल पर दिखने लगा है। पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 95 प्रतिशत बांग्लादेशी घुसपैठिए मिलेंगे। बोकारो और चतरा में भी कई बांग्लादेशी मिले हैं जिन्हें राज्य सरकार ने अब तक होल्डिंग सेंटर में नहीं रखा। राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि बोकारो में एक वर्ग विशेष के व्यक्ति ने एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। ग्रामीणों की पिटाई के दौरान अपराधी की मौत हो गई। राज्य के मंत्री दुष्कर्मी के परिजनों को मुआवजा दे रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से एक लाख रुपए, मुख्यमंत्री की तरफ से चार लाख रुपए और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नौकरी का आश्वासन दिया गया है। चंपई सोरेन ने कहा, “क्या झारखंड आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार के लिए बना था?”

चंपई सोरेन ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लोग अगर ईसाई धर्म अपनाते हैं तो उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। आंध्र प्रदेश में भी यह नियम स्पष्ट कर दिया गया है। कोर्ट ने भी कहा कि आपने ईसाई धर्म अपना लिया है तो आपको आरक्षण का हक नहीं मिलेगा। इसी तरह झारखंड में भी कई लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, उनका भी आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए। देश में लोग कोई भी धर्म अपनाएं इसमें कोई रोक-टोक नहीं है।

उन्होंने सरना धर्म कोड को लेकर कांग्रेस के 26 जून से शुरू हो रहे धरने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि आदिवासियों की दयनीय स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। साल 1961 में कांग्रेस पार्टी ने सरना धर्म को खत्म किया। सबसे पहले कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी हों या मल्लिकार्जुन खड़गे, सभी को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड जिस उद्देश्य से बनाया गया था, उससे भटक गया है। इसके लिए 30 जून से भाजपा बड़ा आंदोलन करने जा रही है। झारखंड को बचाना है, आदिवासियों को जगाना है, अपना अस्तित्व बचाना है।

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

आईपीएल 2025 : केएल राहुल की शानदार 112 रनों की पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

Read Next

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का आंकड़ा पार करने पर बधाई संदेश के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com