पुंछ में सेना को मिली बड़ी सफलता, तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकानों से 5 आईईडी बरामद

पुंछ । पहलगाम हमले के बाद से सेना, पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तलाशी शुरू कर दी है। वीडियो सर्विलांस और ड्रोन के जरिए आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में एसओजी को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है।

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मरहोट क्षेत्र में रविवार देर रात सुरक्षा बलों, सेना, पुलिस और एसओजी के साझा तलाशी अभियान के दौरान ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकानों से पांच आईईडी, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इस सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ठिकाना कब और किस आतंकी संगठन ने तैयार किया था।

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, त्राल, सोपोर, बारामुल्ला, कुपवाड़ा और बांदीपुरा जैसे आठ प्रमुख क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

वहीं, पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को लगातार 11वें दिन जम्मू एवं कश्मीर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “04-05 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।”

मंत्रालय ने बयान में कहा, “भारतीय सेना ने त्वरित एवं उचित जवाब दिया।” 3 और 4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध अनेक कदम उठाए हैं, जिनमें भारतीय भूमि से उसके नागरिकों को वापस भेजना, अटारी-वाघा सीमा को बंद करना, सिंधु जल संधि को स्थगित करना, पाकिस्तानी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करना तथा दोनों देशों के बीच सभी व्यापारिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को रद्द करना शामिल है।

–आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

admin

Read Previous

दुश्मन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब, जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

Read Next

ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com