पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केंद्र और दिल्ली सरकार का स्वच्छ और हरित दिल्ली बनाने का संकल्प और भी मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बसों को हरी झंडी दिखाने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “स्वच्छ और हरित दिल्ली का निर्माण।”

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहें।

पीएम मोदी ने एक्स पर आगे लिखा, “दिल्ली सरकार की पहल के तहत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसका उद्देश्य सतत विकास और स्वच्छ शहरी आवागमन को बढ़ावा देना है। इससे दिल्लीवासियों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ भी बेहतर होगी।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में उठाया है। प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 200 और इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मौजूदगी में पौधारोपण भी किया। उन्होंने एक्स अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हमने एक विशेष वृक्षारोपण अभियान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को मजबूत किया। मैंने दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा लगाया। यह अरावली पर्वतमाला को फिर से वनीकरण करने के हमारे प्रयास ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’ का भी एक हिस्सा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “अरावली पर्वत श्रृंखला, जो गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में फैली है और दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। हाल के वर्षों में इस श्रृंखला से जुड़ी कई पर्यावरणीय चुनौतियां सामने आई हैं, जिन्हें कम करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारा ध्यान इस श्रृंखला से जुड़े क्षेत्रों को पुनर्जनन करने पर है। हम स्थानीय प्रशासनों के साथ मिलकर काम करेंगे और जल प्रणालियों में सुधार, धूल भरी आंधियों को रोकने, थार मरुस्थल के पूर्व की ओर विस्तार को रोकने जैसे कार्यों पर जोर देंगे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला और उसके आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक वृक्षारोपण विधियों के साथ-साथ हम नई तकनीकों को बढ़ावा देंगे, खासकर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जहां जगह की कमी है। वृक्षारोपण गतिविधियों को जियो-टैग किया जाएगा और मेरी लाइफ पोर्टल पर उनकी निगरानी की जाएगी। मैं देश के युवाओं से इस आंदोलन में हिस्सा लेने और हमारे ग्रह की हरियाली बढ़ाने का आह्वान करता हूं।

पिछले महीने, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन पहल (डीईवीआई) योजना के तहत 400 से अधिक नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी।

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन ने यूक्रेन युद्ध में रूस को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया

Read Next

अमेरिका ने गाजा में तत्काल युद्धविराम के मसौदा प्रस्ताव पर लगाया वीटो, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने की आलोचना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com