पीएम और नीतीश की जोड़ी के आगे नहीं टिकेगा विपक्ष, फिर बनेगी एनडीए सरकार: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा बिहार में खुशी की लहर है। जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार को लाना है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है। एनडीए ने सड़क, बिजली, पानी, बुनियादी ढांचे और उद्योगों के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया, मेट्रो शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने पिछले 11 साल में बिहार को 14 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी हैं। बड़े-बड़े पुल, हवाई अड्डे बनाए गए हैं।

एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है और पेंशन बढ़ाई गई है। इसके अलावा भी विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं। जनता को पता है कि हमने अच्छा काम किया है और वे फिर से हमें सेवा का मौका देंगे।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार की जनता को पसंद है और मुझे विश्वास है कि इनकी जोड़ी के सामने विपक्षी दलों के नेता टिक नहीं पाएंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी इस चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रहे। इनमें कोई गंभीरता नहीं है। वे पहले ही हार मान चुके हैं। राहुल गांधी विदेश घूम रहे हैं। वे विदेश जाकर भारत विरोधी बातें करते हैं। बिहार में चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन न तो तेजस्वी यादव गंभीर हैं न राहुल गांधी और न ही महागठबंधन का कोई नेता। वे रिंग में उतरने से पहले ही रेफरी पर सवाल उठा रहे हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि 7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात को संवारा और अब पूरे देश को संवार रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में एनडीए को 150-160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, इस पर हुसैन ने कहा कि हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। गांव-गांव में लोग कह रहे हैं कि एनडीए आएगा और छा जाएगा।

–आईएएनएस

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

admin

Read Previous

पाकिस्तान छोड़कर जा रही दिग्गज कंपनियां, बढ़ता आतंकवाद और भ्रष्टाचार है वजह: रिपोर्ट

Read Next

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में 35 फीसदी बढ़ोतरी, यूएन ने जताई चिंता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com