जयपुर : भूपेंद्र यादव ने बहरोड़ में फल-सब्जी मंडी का किया शिलान्यास, किसानों को मिलेगा नया बाजार

जयपुर । केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जयपुर के बहरोड़ क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फल-सब्जी मंडी का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

भूपेंद्र यादव ने फल-सब्जी मंडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका विस्तार किसानों और व्यापारियों के हित में होगा। हम इस मंडी को पूर्ण रूप से विस्तारित करेंगे ताकि किसानों को अधिक लाभ मिले और व्यापारियों को दुकानें खोलने का अवसर प्राप्त हो। राजस्थान की इस मंडी को ई-नाम मंडी से भी जोड़ा गया है, जिससे किसानों को बड़ा बाजार उपलब्ध होगा।

मंच से बहरोड़ क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बहरोड़ में बस स्टैंड और केंद्रीय विद्यालय की मांग के मापदंड पूरे हो चुके हैं। जल्द ही इनका भी भूमि पूजन होगा। इसके अलावा, इंदिरा कॉलोनी कट पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर मैं बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव को दिल्ली बुलाकर केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात करवाऊंगा ताकि यह मांग भी पूरी हो। मैं भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बहरोड़ को विकास के नए आयामों तक ले जाएंगे।”

इस अवसर पर बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा, “भूपेंद्र यादव प्रधानमंत्री मोदी की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनका आशीर्वाद बहरोड़ क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा चुनाव में बहरोड़ की जनता ने भाजपा को अपार समर्थन दिया था और अब उसका लाभ क्षेत्र को विकास के रूप में मिल रहा है।”

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है। उनके संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम से अंबेडकर केंद्र स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। इस मंडी के निर्माण से न केवल किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापारियों को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह परियोजना बहरोड़ के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

छह साल बाद टी-20 मुंबई लीग की वापसी, 2800 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Read Next

ईरान में मारे गए आठ पाकिस्तानी नागरिकों के परिजनों को शवों की वापसी का इंतजार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com