छह साल बाद टी-20 मुंबई लीग की वापसी, 2800 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली टी-20 मुंबई लीग के तीसरे संस्करण के लिए खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। एमसीए को इस बार रिकॉर्डतोड़ 2800 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़ा न केवल मुंबई की गहरी क्रिकेटिंग संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि इस लीग की लोकप्रियता और खिलाड़ियों के लिए इसके महत्व को भी रेखांकित करता है।

मई में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई, जिसमें मुंबई के कोने-कोने से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब पंजीकृत खिलाड़ियों में से पात्र उम्मीदवारों को आगामी प्लेयर ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

एमसीए के सचिव अभय हादप ने कहा, “टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन को लेकर हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 2800 से ज्यादा खिलाड़ियों का पंजीकरण इस लीग की लोकप्रियता और मुंबईवासियों के क्रिकेट प्रेम को दर्शाता है। हम इस उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखकर बेहद खुश हैं और अगली पीढ़ी के क्रिकेट सितारों को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

2018 में शुरू हुई यह लीग भारत की प्रमुख घरेलू फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 प्रतियोगिताओं में से एक बन चुकी है। इसके पिछले सीजनों में शिवम दुबे, तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।

छह साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रही यह लीग मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों में नई ऊर्जा भरने जा रही है। इस सीजन में कुल आठ फ्रेंचाइजी टीमें मैदान में उतरेंगी। इनमें नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, एआरसीए, अंधेरी, ट्रायंफ नाइट्स, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, नामो बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स और आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स शामिल हैं। इनके अलावा दो नई टीमें भी इस बार लीग में उतरेंगी, जिससे नई प्रतिस्पर्धा और रोमांच की उम्मीद की जा रही है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

मुर्शिदाबाद प्रशासन पूरी तरह फेल, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ममता बनर्जी : सुकांत मजूमदार

Read Next

जयपुर : भूपेंद्र यादव ने बहरोड़ में फल-सब्जी मंडी का किया शिलान्यास, किसानों को मिलेगा नया बाजार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com