सीबीएसई 10 का रिजल्ट जारी, त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.99 फीसदी के साथ बाजी मारी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)| सीबीएसई ने कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे दसवीं के नतीजे घोषित किए गए। छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं। सीबीएसई दसवीं बोर्ड के नतीजों में त्रिवेंद्रम क्षेत्र 99.99 फीसदी रिजल्ट के साथ सबसे आगे है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 98.89 प्रतिशत छात्र और 99.24 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़को के मुकाबले 0.35 फीसदी अधिक है। इस बार सीबीएसई 10वीं के लिए करीब 18 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

दसवीं में दिल्ली क्षेत्र के 98.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। विदेशी छात्रों का रिजल्ट 99.92 प्रतिशत रहा है। केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले बीते शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर चुका है।

सुरक्षा के मद्देनजर सीबीएसई रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर और ओटीपी रखा गया है। छात्र दसवीं कक्षा का रिजल्ट जानने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां उन्हें अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा उमंग ऐप पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। डिजिटल लॉकर में छात्र अपनी मार्कशीट सुरक्षित स्टोर कर सकते हैं।

त्रिवेंद्रम 99.99 फीसदी रिजल्ट के साथ देश भर में अव्वल नंबर पर है। दूसरे नंबर पर 99.96 पास प्रतिशत के साथ बेंगलुरु है। 99.94 प्रतिशत के साथ चेन्नई तीसरे, पुणे 99.92 प्रतिशत के साथ तीसरे, अजमेर 99.88 प्रतिशत के साथ चौथे और पंचकूला 99.77 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर है।

पटना 99.66 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है। भुवनेश्वर 99.62 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर, भोपाल 99.47 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर और चंडीगढ़ 99.46 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर आया है। दिल्ली क्षेत्र के 98.19 छात्र सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पास हुए है।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर कर चुका है। कोरोना महामारी और देश के अलग-अलग राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं। इसको देखते हुए सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया है।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

editors

Read Previous

बिहार: घरेलू हिंसा के प्रति ‘हुंकार’ भर रही ग्रामीण महिलाएं, समस्याओं का ‘ऑन स्पॉट’ निपटारा

Read Next

पीएम के दौरे के दौरान निवासियों से बालकनियों में कपड़े नहीं टांगने को कहा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com