बिहार: घरेलू हिंसा के प्रति ‘हुंकार’ भर रही ग्रामीण महिलाएं, समस्याओं का ‘ऑन स्पॉट’ निपटारा

मुजफ्फरपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की रहने वाली एक महिला दो महीने पहले तक अपने ससुराल में घरेलू हिंसा की शिकार थी। पीड़िता की मां को जब इसका पता चला तो उसने नारी अदालत की महिलाओं से संपर्क किया।

नारी अदालत की सदस्यों ने पंचायत के सरपंच से मुलाकात की और फिर पीड़िता के ससुराल वालों से मिलकर बहू के साथ मारपीट नहीं करने का शपथ पत्र भरवाया। इसके बाद पीड़िता के साथ कभी कोई हिंसा नहीं हुई। सभी लोग मिलकर रहने लगे।

मुजफ्फरपुर की कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें “ज्योति महिला समाख्या” की महिलाओं द्वारा राहत पहुंचाई जा रही है।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी, मुशहरी, बोचहां, बंदरा सहित कई प्रखंड है जहां सड़कों पर स्वयंसेवी संस्था ज्योति महिला समाख्या की महिलाएं नुक्कड सभा में ‘हमहूं मरद रे बानी मूंछ के रहे सनमा हो, हमरे रहे घरवा में राज हो’ गीत से हूंकार भरते नजर आती हैं। ये महिलाओं गांव की महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जानकारी देती हैं और घरेलू हिंसा के खिलाफ जन-जागरूकता ला रही है।

इस संस्था ने आगा खां फाउंडेशन से मिलकर पिछले करीब एक साल से महिलाओं के अधिकार के लिए ‘हल्ला बोल’ रही हैं। इन नुक्कड नाटक के जरिए महिलाएं न केवल ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करती हैं, बल्कि किसी भी महिला की घरेलू हिंसा को लेकर समस्या को भी तत्काल निपटा भी रही हैं।

‘ज्योति महिला समाख्या’ की पूनम कुमारी कहती हैं कि पिछले छह महीने में 150 से 200 महिलाओं की समस्याओं का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नारी आदलत विंग बनाया गया है, जिन्हें मोटे तौर पर कुछ कानून की भी जानकारी है।

वे कहती हैं, पहले महिला समूह के सदस्यों द्वारा महिलाओं के विवादों को निपटाने की कोशिश की जाती है। इसके बाद पंचायत के सरपंच और मुखिया भी मदद ली जाती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हक और अधिकार की भी जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी अगर समस्या का निदान नहीं निकल पाता है तो फिर थाना, महिला आयोग और न्यायालय के लिए भी उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

इधर, आगां खां फाउंडेशन के अक्षत कृष्ण कहते हैं, “अलग-अलग समूह बनाकर महिलाएं नुक्कड नाटक के जरिए परिवार, बच्चों और समाज पर घरेलू हिंसा के दुष्प्रभाव से लेकर बचाव तक की कानूनी जानकारी देती हैं, जिससे वे सजग रह सकें। ”

पूनम बताती हैं, “इस अभियान का नेतृत्व सोसइटी की महिलाओं द्वारा ही किया जा है। गांव और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की कई महिलाएं अलग-अलग तरह से शोषित होती रहती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता कि इससे छुटकारा पाने के क्या उपाय किए जाएं। ”

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को यह जानकारी उपलब्ध कराना है। वे कहती हैं कि प्रारंभ में महिलाएं शोषण के खिलाफ मुखर होकर सामने नहीं आती थी, लेकिन अब खुलकर सामने आती हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में कई महिलाएं ऐसी भी सामने आई जो अपने शराबी पति से भी परेशान रहती थी। ऐसे में शराबी पति से न केवल पत्नी से माफी मंगवाई जाती है बल्कि उन्हें थाना में शिकायत करने का डर भी दिखलाया जाता है। ऐसे में कई महिलाओं को छोटे-छोटे हिंसा से भी मुक्ति मिली है।

–आईएएनएस

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

editors

Read Previous

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 2.26 लाख लोग प्रभावित

Read Next

सीबीएसई 10 का रिजल्ट जारी, त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.99 फीसदी के साथ बाजी मारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com