राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे : तरुण चुघ

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर उठाए गए सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संघ के बारे में जो कहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग पाकिस्तान की धुन पर नाचते हैं, आतंकवादियों का महिमामंडन करते हैं और हमारे सुरक्षा बलों और भारत के बहादुर सैनिकों का अपमान करते हैं, गांधी-नेहरू परिवार का यह अनुभवहीन, अक्षम और भ्रष्ट ‘राजकुमार’ और उसका समूह, संघ कार्यकर्ताओं के देशभक्ति के प्रति समर्पण, बलिदान और आजीवन प्रतिबद्धता को नहीं समझ सकता। पहले ‘इटैलियन चश्मा’ हटाओ, तब तुम देशभक्ति और ‘राष्ट्र पहले’ के सिद्धांत को समझ पाओगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बासी कढ़ी में उबाल दे रहे हैं, जबकि सर्वदलीय जांच में एवं न्याय प्रक्रिया में भी स्पष्ट हो चुका है कि ईवीएम प्रणाली न्यायसंगत, वैज्ञानिक है। वह अपनी 95 हार की कुंठा, हताशा, निराशा के कारण अपने पाप कर्मों पर समीक्षा एवं आत्मचिंतन करने के बजाय, हार का ठीकरा ईवीएम एवं चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं। सच तो यह है कि राहुल गांधी बार-बार आईना साफ कर रहे हैं। लेकिन कालिख तो कांग्रेस व गांधी-नेहरू परिवार के चेहरे पर लगी है। आईना साफ करने से चेहरा साफ होने वाला नहीं है। उन्हें आत्मचिंतन करना होगा।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर चुघ ने कहा कि अगर परामर्श देना ही चाहते हैं तो मेरा निवेदन है कि पहले राहुल गांधी के ‘खटाखट मॉडल’ से खस्ता हाल हो चुकी कांग्रेस पार्टी को सलाह दें। उनके शासित राज्यों की हालत देख लें। स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वहां कर्ज-जीडीपी अनुपात 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। कर्नाटक में 25 प्रतिशत से अधिक, तेलंगाना में 27 प्रतिशत से ज्यादा और पंजाब में तो 47 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पंजाब सहित देश भर में कांग्रेस पार्टी इसी ‘खटाखट मॉडल’ की वजह से लगातार पीछे जा रही है।

चुघ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मान सरकार सिर्फ सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है। पंजाब की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अमृतसर में 16 साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना होती है। हकीकत यह है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। जगह-जगह बम धमाके हो रहे हैं, टारगेट किलिंग हो रही है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार कागजों पर चल रही है।

–आईएएनएस

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

मुंबई । महाराष्ट्र सदन घोटाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय के मामले में...

झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला कार्यभार

रांची । झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा...

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो संकट पर सुनवाई, सरकार से कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने को कहा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने और यात्रियों के संकट पर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में एक साथ नहीं लड़ेंगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से पहले इंडी अलायंस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस और आप अलग-अलग मेयर चुनाव लड़ेंगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने यह जानकारी दी...

गुरुग्राम: ईडी ने ऋचा इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर संदीप गुप्ता को किया गिरफ्तार, बैंक धोखाधड़ी और सीआईआरपी में गड़बड़ी की जांच जारी

गुरुग्राम । गुरुग्राम जोनल कार्यालय के प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी 2026 को मेसर्स रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्व प्रमोटर और निलंबित प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता को पीएमएलए, 2002...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश और दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच हुआ करार

भोपाल । दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश और दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच करार हुआ है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी...

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, एक करोड़ के इनामी सहित 15 नक्सली ढेर

चाईबासा/रांची । झारखंड के नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके के सिंहपोरा गांव में पहली गोलीबारी के चार दिन बाद गुरुवार को उसी जगह पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच...

फांसी की जगह मौत की सजा के लिए अन्य विकल्प पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के लिए फांसी की जगह कम तकलीफदेह तरीके अपनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला...

झारखंड: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस का खुलासा

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर...

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे डरे हुए हैं : अजय कुमार लल्लू

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने उन्हें डरा हुआ नेता करार दिया है। कांग्रेस नेता का यह...

पश्चिम बंगाल : एसएससी के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने कुर्क की 57.78 करोड़ रुपए की संपत्ति

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि कोलकाता जोनल ऑफिस ने पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले (कक्षा 9 से 12) से जुड़े मामले...

admin

Read Previous

20 दिन बचे हैं, राहुल गांधी चेक कर लें बिहार चुनाव का सीसीटीवी फुटेज: संबित पात्रा

Read Next

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com