यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति

पुरी । ओडिशा की पुरी की रहने वाली यूट्यूबर प्रियंका सेनापति हाल ही में पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती के चलते पुलिस जांच के दायरे में आ गई हैं। पुलिस दोनों के रिश्तों की गहराई और किसी प्रकार की संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुरी शहर के डीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने प्रियंका के घर पर छापेमारी की और तलाशी ली। इस टीम में टाउन थाने के आईआईसी गोकुल रंजन दास और सिंहद्वार थाने की आईआईसी श्वेतपद्मा दास भी शामिल थीं।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और ज्योति के बीच दोस्ती थी और सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहलगाम में शूट किए गए उनके वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा में हैं।

प्रियंका के पिता राजकिशोर सेनापति ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी और ज्योति के बीच मित्रता थी। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जांच में पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका ने पाकिस्तान के करतारपुर का दौरा वैध वीजा पर किया था।

इस बीच, प्रियंका सेनापति ने सोशल मीडिया पर एक स्पष्टीकरण पोस्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा अपने देश को प्राथमिकता दी है और ज्योति के खिलाफ लगे आरोपों की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।

पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि यह जांच राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों तथा हरियाणा पुलिस के समन्वय में की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और श्रीजगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। एसटीयू रैपिड रिस्पॉन्स वैन, 12 प्लाटून पुलिस बल और सशस्त्र मंदिर सुरक्षा इकाइयां पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं, ताकि मंदिर और इसके आसपास के इलाके में पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

–आईएएनएस

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

पाकिस्तान चला रहा आतंकवाद की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी : तरुण चुघ

Read Next

हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com