भारत का संविधान मजबूत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे नहीं बनेंगे हालात: रामदास आठवले

नई दिल्ली । संविधान दिवस पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत कई लोग शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर तंज कसा।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि संविधान दिवस का बड़ा महत्व है। हमारे देश में मजबूत संविधान है। इसके शिल्पकार डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी थे। आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की उपस्थिति में सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दिल्ली प्रदेश का आयोजन भी आज के दिन को ध्यान में रखते हुए किया गया।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान इतना मजबूत है कि भारत को नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश नहीं बनाया जा सकता। अपने देश में सभी धर्म के लोग रहते हैं और इसके बावजूद सबमें एकता है। हम सभी पीएम मोदी की अध्यक्षता में देश में विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें आशंका है कि आगे देश में संवैधानिक व्यवस्था कायम रहेगी या नहीं। इस पर आठवले ने कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे और कांग्रेस पार्टी समय-समय पर आशंका व्यक्त करते रहते हैं। वे समाज में तोड़ने की बातें करते हैं। कांग्रेस ही डिवाइड एंड रूल की नीति अपनाती है, यही वजह है कि देश में हमेशा विवाद रहा है। पार्टियां धोखे में आ सकती हैं, लेकिन लोकतंत्र कभी धोखे में नहीं आएगा।

ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि ममता दीदी का सम्मान है। उन्होंने संघर्ष किया है। वह एनडीए में भी रही हैं, लेकिन वह जो कह रही हैं कि देश को हिला दूंगी, वह ठीक नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को हिला दिया है, लेकिन देश को कोई हिला नहीं सकता। देश को हिलाने की ताकत सिर्फ नरेंद्र मोदी में है। उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। बंगाल में एनडीए की सरकार आने वाली है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लोग आंदोलन कर रहे हैं। टीएमसी की विदाई होने वाली है और एनडीए की सरकार आएगी। पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रही राजनीति पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की प्रक्रिया है। गलत लोगों को वोट देने से रोकना चाहिए। बंगाल में बांग्लादेशी लोगों ने अगर अपना नाम मतदाता सूची में डाला है, तो उसकी जांच हो रही है। एसआईआर पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

आठवले ने कहा कि एक तरफ आप मतदाता सूची को ठीक करने की मांग करते हैं और जब चुनाव आयोग इस पर कदम उठाता है, तो उसका विरोध होता है और वोट चोरी का आरोप लगता है। जब लोकसभा में हमें नुकसान हुआ, तब हमने इस तरह के आरोप नहीं लगाए थे।

–आईएएनएस

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

एसआईआर विवाद : ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय...

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया खाने में मिलावट का मुद्दा, बताया कैसे स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में देश में खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे एक...

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

राजस्थान : वसुंधरा राजे के समर्थन के बाद खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन तेज

जयपुर । बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया, जब सैकड़ों लोगों ने 363 धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल और विरोध...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

admin

Read Previous

पंजाब में ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में ड्रग्स और कैश बरामद

Read Next

भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com