बीएमसी चुनाव में 140 से 150 सीट जीतेंगे: रामदास आठवले

मुंबई । बीएमसी चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने दावा किया कि महायुति बीएमसी में 140 से 150 सीट जीतने वाली है और महापौर महायुति का ही बनेगा। 16 जनवरी का दिन हमारा है।

बीएमसी चुनाव में वोटरों ने गुरुवार को अपने मत का प्रयोग किया। हालांकि, मतदान में इस्तेमाल की जाने वाली स्‍याही को लेकर बवाल हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वोटिंग में इस्‍तेमाल की जा रही स्‍याही पर सवाल उठाया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विपक्ष पर निशाना साधा है। रामदास आठवले ने कहा कि इसका मतलब है कि विपक्ष उंगली से स्याही हटाकर बोगस वोटिंग करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्षी दलों का जो आरोप है कि स्याही निकाली जा रही है, यह उनके पास बोगस वोटिंग करने का आइडिया है। जिन्हें स्याही निकालने की आदत है, वे ही ऐसा कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। आयोग ने सही कदम उठाया है कि एसआईआर के जरिए अब कोई व्यक्ति दो बार वोट नहीं डाल सकता। विपक्ष को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

रामदास आठवले ने उन वोटरों का जिक्र किया जो वोट देने के लिए बाहर नहीं निकले। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक कानून बनने की आवश्यकता है कि हर व्यक्ति को वोट देना अनिवार्य हो। चुनाव आयोग को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

बीएमसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कल का दिन हमारा है। उद्धव ठाकरे का दिन जा चुका है। अब माहौल हमारे पक्ष में है। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों रुपए की योजनाएं आई हैं। मुंबई का मेयर महायुति का बनेगा। हमें 140 से 150 सीटें मिल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लोग चुनकर आएंगे तो भी हम महायुति के साथ रहेंगे। दूसरी ओर 29 महापालिकाओं में से 25 जगहों पर महायुति का मेयर बन सकता है।

आदित्य ठाकरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वे छोटे हैं। देवेंद्र फडणवीस की नकल करना और उनका अपमान करना ठीक नहीं है। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। उद्धव ठाकरे को उन्हें समझाना चाहिए, क्योंकि जिनके पास ज्यादा अक्ल नहीं होती, वे ही नकल करते हैं।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

संसद में हंगामे के कारण अटका कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर शशि थरूर का बिल

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक निजी सदस्य विधेयक संसद में हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। शनिवार को शशि थरूर...

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

admin

Read Previous

वैभव सूर्यवंशी ने ‘अंडर 19 वर्ल्ड कप’ में रचा इतिहास

Read Next

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कैद की सजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com