बिहार में राजद के पूर्व विधायक के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली

बांका, 2 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार के बांका जिले के कटोरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के पुत्र प्रफुल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव की अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में पूर्व विधायक के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस इसे आने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात राजद के पूर्व विधायक के पुत्र पप्पू कुशमाहा गांव से अपने घर बौंसी आ रहे थे तभी जबड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक को रेाककर उनपर फायरिंग कर दी और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हुए और घायल अवस्था में उन्हें बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

पुलिस के अधिकारी बताते हैं कि उन्हें गोली कमर में लगी है। बौंसी के थाना प्रभारी राजकिशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरतारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अपराधियों ने पप्पू को निशाना बनाया हो।

पूर्व विधायक के परिजनों के मुताबिक पप्पू इस बार पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे, जो उनके विरोधियों को रास नहीं आ रहा था। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस घटना में अब तक किसी की गिरतारी की सूचना नहीं है।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

लखनऊ: लूलू मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप

लखनऊ । राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है। मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म...

गोपालपुर गैंगरेप केस : ओडिशा सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा निंदनीय

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की निंदा की।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

बक्सर । बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है। इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के...

editors

Read Previous

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग

Read Next

नेपाल तीसरे देश के नागरिकों को रेल से भारत की यात्रा करने की नहीं देगा अनुमति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com