नेशनल हेराल्ड मामले में एफआईआर दर्ज करना, जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश: किरण कुमार रेड्डी

नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच, कांग्रेस सांसद चमला किरण कुमार रेड्डी ने सरकार पर लोगों का ध्यान भटकाने का गंभीर आरोप लगाया।

कांग्रेस सांसद चमला किरण कुमार रेड्डी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हुई यह एफआईआर जनता का ध्यान भटकाने की बार-बार की गई कोशिश लगती है। नेशनल हेराल्ड केस ने पहले ही दिखा दिया है कि कोई मनी लॉन्ड्रिंग या फाइनेंशियल गड़बड़ी नहीं हुई थी, फिर भी ऐसी हरकतें जारी हैं, जो साफ तौर पर गांधी परिवार को बदनाम करने के मकसद से राजनीतिक बदले की भावना दिखाती हैं।”

दिल्ली के शीतकालीन सत्र के छोटा होने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह 15 दिन का सेशन जल्दबाजी में किया गया लगता है, जिसका मकसद लोगों या देश की चिंताओं को दूर करने के बजाय सरकार का अपना एजेंडा आगे बढ़ाना है।”

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम भारत में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। भारत का लोकतंत्र अभी समझौतावादी स्थिति में है। चुनाव आयोग की प्रक्रिया अभी एक पार्टी की तरह है। हम चाहते हैं कि यह रुके। इसीलिए एसआईआर वोट-शोरिंग के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मैंने एक स्थगन प्रस्ताव भी दिया है। इस मामले पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की मीटिंग में फैसला होगा।”

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। इस बार शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 19 दिन के शेड्यूल में 15 बैठकें होंगी। सरकार इस सत्र में 13 बिल पेश करने के लिए तैयार है, जिनमें बड़े इकोनॉमिक और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े विधेयक शामिल हैं।

सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए सांसदों से हंगामे नहीं करने का अनुरोध किया। उन्होंने साफ कहा कि संसद परिसर में ड्रामा करने की बहुत जगहें बाहर हैं, लेकिन सदन में हंगामे की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए।

–आईएएनएस

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी...

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने सभी जिला मजिस्ट्रेट...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिससे संचालकों को सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई। अदालत...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

गुरुग्राम: ईडी ने ऋचा इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर संदीप गुप्ता को किया गिरफ्तार, बैंक धोखाधड़ी और सीआईआरपी में गड़बड़ी की जांच जारी

गुरुग्राम । गुरुग्राम जोनल कार्यालय के प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी 2026 को मेसर्स रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्व प्रमोटर और निलंबित प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता को पीएमएलए, 2002...

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों में भीड़ प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी करने से इनकार किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों और सभाओं में भीड़ प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश या एसओपी जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर...

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, भूपेश बघेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में...

राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बोडकदेव-थलतेज इलाके के हाई-राइज अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स एनआरआई टावर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी...

फांसी की जगह मौत की सजा के लिए अन्य विकल्प पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के लिए फांसी की जगह कम तकलीफदेह तरीके अपनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला...

झारखंड: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस का खुलासा

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर...

बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है : रामकृपाल यादव

नई दिल्ली । बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अब तक...

पश्चिम बंगाल : एसएससी के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने कुर्क की 57.78 करोड़ रुपए की संपत्ति

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि कोलकाता जोनल ऑफिस ने पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले (कक्षा 9 से 12) से जुड़े मामले...

admin

Read Previous

मजबूत घरेलू निवेश और दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ इस सप्ताह बढ़त में रहे सेंसेक्स-निफ्टी

Read Next

दिल्ली प्रदूषण पर सख्त एक्शन ले सरकार, हम समर्थन के लिए तैयार : प्रियंका गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com