नारेबाजी करने वालों में शरजील इमाम और उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है: दिनेश शर्मा

नई दिल्ली । राहुल गांधी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनमी कहे जाने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हर अनुमान गलत साबित होता है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आरबीआई ने 7.3 प्रतिशत अर्थव्यवस्था में उछाल का अनुमान लगाया था। आईएमएफ समेत अन्य संस्थानों ने इसे 6.5 से 7 प्रतिशत के आसपास बताया था, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत से भी तेज गति से आगे बढ़ी है। इसका मुख्य कारण निजी उपभोग और घरेलू मांग रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया है। सेवा क्षेत्र में भी 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही वित्तीय सेवाओं, आईटी सेक्टर और अन्य सेक्टरों में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। व्यापार और होटल्स में भी 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेवा निर्यात में भी 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुद्रास्फीति पर नियंत्रण, इनकम टैक्स और जीएसटी में सुधारों से उपभोक्ताओं और व्यवसायों को राहत, कच्चे तेल की कम कीमतें और आरबीआई की ब्याज दर में कटौती के कारण यह सब संभव हुआ है। यह भारत के लिए अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है और भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रही राजनीति पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि कुशासन के कारण उनकी सत्ता जाने वाली है, इसलिए एसआईआर को रोकने की बात कर रही हैं। बिहार जैसे राज्य में एसआईआर हो चुका है। अन्य राज्यों में 70 प्रतिशत तक यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो क्या पश्चिम बंगाल कोई अलग राज्य है?

दिनेश शर्मा ने कहा कि आपके पास अधिकार है, जो छूटे हुए नामों को जोड़ सकते हैं, तो इस तरह के बयान क्यों दिए जा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार के एक्शन पर रिएक्शन की बात करता है, तो सरकार के पास कठोर दंड का विकल्प भी है। दंड ही नहीं होगा, बल्कि ऐसा होगा कि तीन पीढ़ियां याद रखेंगी। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू है या मुसलमान। कानून को हाथ में लेने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। संवैधानिक तरीके से की गई कार्रवाई के खिलाफ अगर कोई असंवैधानिक तरीके से रुकावट पैदा करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विकल्प भी है।

उन्होंने कहा कि दंगा भड़काने में कौन लोग शामिल होते हैं, यह सांसद, विधायक या पार्षद होने का सवाल नहीं है। यह छोटे या बड़े होने का सवाल नहीं है। अगर कोई सीसीटीवी फुटेज में दिखता है, तो वह कानून के कटघरे में आएगा। उन्होंने कहा कि कानून का पालन रात में हो रहा है या दिन में, इससे मतलब नहीं है। नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर सरकार ने कार्रवाई की होगी। पहले आकलन किया होगा और फिर निर्णय लिया होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में शरजील इमाम और उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है। इन लोगों का तिहाड़ जेल इंतजार कर रहा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

बिहार: दुकानों में हिजाब-मास्क बैन पर कांग्रेस का विरोध, राजेश राम बोले- भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है

Read Next

देश का अपमान कर रहे राहुल गांधी, जनता सिखाएगी सबक: रामदास आठवले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com