नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन करने के आरोप में अमेठी का शख्स गिरफ्तार

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 3 अगस्त (आईएएनएस)| अमेठी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की। उसके पिता को भी मामले में आरोपी बनाया गया है लेकिन वह अब फरार है।

आरोपी नौशाद और उसके पिता इस्लाम पर नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, जो गुजरात में काम करता है और पिछले हफ्ते घर लौटा था।

नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को जब वह अहमदाबाद से लौटे तो पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।

नाबालिग पीड़िता के पिता ने कहा कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि नौशाद अब उसे धर्म परिवर्तन और उससे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा है और गर्भपात कराने के लिए भी दबाव डाल रहा है।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने कहा कि, “हमने नौशाद को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पिता इस्लाम फरार है।”

एसपी ने कहा कि पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी नौशाद पिछले सात महीने से उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था।

यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब पीड़िता के पिता अहमदाबाद से घर आए और अपनी बेटी का हालचाल पूछा।

लड़की के पिती ने शिकायत में कहा कि, ” वह टूट चुकी है और उसने पिछले सात महीनों में नौशाद द्वारा दी गई पीड़ा को सुनाया। बाद में, जब मैंने नौशाद का सामना किया, तो उसने और उसके पिता ने मेरी बेटी को धमकी दी और उसे गर्भपात कराने के लिए कहा और बाद में उसे अपना धर्म बदलने के लिए कहा है।”

एसपी ने कहा कि लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और उसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

संतों को चिलमजीवी कहना अखिलेश यादव को पड़ सकता भारी

Read Next

बेहतरीन सुरक्षा फिचर के साथ बिल्कुल-नई प्रीमियम मिड-साइज़ सेडान स्कोडा स्लाविया हुई लॉंच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com