देश के सीमावर्ती राज्यों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट का भी अभ्यास

नई दिल्ली । देश के विभिन्न सीमावर्ती राज्यों और शहरों में शनिवार को ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए नागरिक प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता की तैयारियों का आकलन करना था। कई शहरों में रात के समय ब्लैकआउट का भी अभ्यास किया गया, ताकि युद्ध की स्थिति में रोशनी को नियंत्रित कर दुश्मन के हमलों से बचा जा सके।

पंजाब के सीमावर्ती जिलों फाजिल्का और फिरोजपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल की गई। जिला प्रशासन ने नागरिकों को युद्ध के माहौल में खुद को सुरक्षित रखने और आवश्यक नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया। फिरोजपुर में यह ड्रिल शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक और रात 9:00 बजे से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट के साथ हुई।

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में भी ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एडीसी मेजर अमित सरीन ने बताया कि यह अभ्यास लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रशासन की तैयारियों को परखने के लिए किया गया है। उन्होंने रात 8:00 बजे से 8:30 बजे तक होने वाले ब्लैकआउट के दौरान नागरिकों से सहयोग की अपील की थी। जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस ड्रिल में एनसीसी, एनएसएस और सिविल डिफेंस की टुकड़ियों ने भाग लिया।

पठानकोट में भी ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल हुई। शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन पर हूटर बजते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम अर्शदीप सिंह ने बताया कि यह अभ्यास युद्ध या अन्य घटनाओं से निपटने के लिए किया गया है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहां रात 8 बजे ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया।

जम्मू-कश्मीर के सांबा के गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में युद्ध जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल की गई। इसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्तों ने हिस्सा लिया। जिला उपायुक्त (डीसी) सांबा राजेश शर्मा ने बताया कि यह अभ्यास सुरक्षा बलों और आम नागरिकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

भारत-पाक सीमा से सटे मेंढर और अखनूर में भी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मेंढर में एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने हिस्सा लिया, जबकि अखनूर में जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल रहीं। इन ड्रिल्स का मकसद आपातकाल या युद्ध जैसी स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के तरीकों को लेकर जागरूकता फैलाना था।

‘ऑपरेशन शील्ड’ के अंतर्गत रियासी और डोडा में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। रियासी में एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया, जबकि डोडा में सिविल प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अभ्यास किया।

राजस्थान के सीकर में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज में एक बड़ी मॉक ड्रिल की गई, जिसमें एयर स्ट्राइक की काल्पनिक सूचना पर आपात टीमें मौके पर पहुंचीं। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि ड्रिल में 25 घायल और तीन मृत दिखाए गए, और कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा आम जनता भी इसे देखने के लिए जमा हुई।

वहीं, हरियाणा के चरखी दादरी में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई। डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार की अगुवाई में हुई इस ड्रिल में सायरन बजाकर हमलों से बचने की ट्रेनिंग दी गई। शाम 8 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट भी हुआ। साथ ही, नूंह बस अड्डा परिसर में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सायरन बजते ही लोग खुले मैदान की तरफ भागे और कानों पर हाथ रखकर जमीन पर लेट गए। हवाई हमले में चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। एसडीएम नूंह अश्विनी कुमार ने बताया कि यह ड्रिल गृह मंत्रालय के निर्देशों पर की गई है।

हिसार में भी सिविल डिफेंस एक्सरसाइज (ऑपरेशन शील्ड) का अभ्यास किया गया, जिसमें एयरक्राफ्ट, मिसाइल और ड्रोन हमलों की परिस्थितियों भी दर्शाई गई। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि मॉक ड्रिल में 35 कैजुअलिटी दर्शाई गई थी और इसमें सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र व एसडीआर की टीमों ने भाग लिया। रात 8 बजे से 8:15 तक शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट रहा।

गुजरात के कच्छ में ‘ऑपरेशनल सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ और ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत भुज स्थित आर्मी स्टेशन पर मॉक ड्रोन हमले का अभ्यास किया गया। इसमें घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराने और आग लगने की स्थिति में पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया। रात 8 बजे से 8:30 बजे के बीच कच्छ में ब्लैकआउट रहा।

राजकोट में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत माधापर चौराहे के पास स्थित तालुका स्कूल में एक मॉक ड्रिल हुई। इसमें बम विस्फोट की काल्पनिक स्थिति में लगभग 20 लोगों के घायल होने पर पुलिस, रेस्क्यू टीम, एंबुलेंस और एनएसजी की टीम ने मिलकर अभ्यास किया। कलेक्टर प्रभव जोशी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल संभावित घटना के दौरान प्रशासन की प्रतिक्रिया तैयारियों को परखने के लिए की गई थी।

जूनागढ़ के केशोद एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एयरपोर्ट के विभिन्न स्थानों को निशाना बनाया गया और राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, पुलिस विभाग, अग्निशमन दल, स्वास्थ्य दल आदि को सूचित किया गया। डी.कलेक्टर वंदना मीना ने बताया कि 20 लोगों को बचाया गया, जिनमें से पांच को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चंडीगढ़ के किशनगढ़ और आईटी पार्क एरिया में पुलिस की तरफ से 10 मिनट का पूरी तरह से ब्लैकआउट रखा गया, जिसमें गाड़ियों की लाइटें भी बंद करवाई गईं।

ये सभी मॉक ड्रिल्स देश की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति में बेहतर ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

–आईएएनएस

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

भारत की संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं : जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड

Read Next

अहिल्याबाई होल्कर न्याय और साहस की प्रतीक, हमारी सरकार उनके मूल्यों से लेती है प्रेरणा : मोहन चरण माझी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com