डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की विपक्ष को नसीहत, राजनीतिक विरोध को पीछे छोड़ रचनात्मक सहयोग के साथ आगे आए

पटना । बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में विपक्ष को मिली करारी हार के बाद नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष राजनीतिक विरोध को पीछे छोड़ अब रचनात्मक सहयोग के साथ आगे आए। उन्होंने विपक्ष को जनादेश का सम्मान करने की भी सीख दी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए को मिली सफलता विकास के प्रति जनविश्वास के जनादेश का द्योतक है। यह जनादेश लोकतंत्र के प्रति बिहार के सभी वर्गों में विद्यमान जन आस्था को भी रेखांकित करता है। चुनाव प्रक्रिया के क्रम में कई बार भ्रम, संशय और सामाजिक विभाजन पैदा करने के प्रयास किए गए, लेकिन बिहार की जनता ने देश के सामने परिपक्वता और सूझबूझ की मिसाल पेश करते हुए ऐतिहासिक भागीदारी के साथ जनादेश का इतिहास रचा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व ने इस चुनाव में लोगों के सामने सुशासन से समृद्धि का एक सुस्पष्ट एजेंडा सामने रखा, जिसे लोगों ने 46.6 फीसदी मतों और 202 सीटों के अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ गले लगाया। मत प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो यह विधानसभा चुनाव के इतिहास का सबसे बड़ा मैंडेट है।

सिन्हा ने आगे कहा कि अब आने वाले पांच साल में बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां युद्ध स्तर पर नए उद्योग लगाने के प्रयास होंगे। नौजवानों को रोजगार मिले, इस दिशा में काम होगा। निवेश और नौकरियों पर हमारा फोकस होगा। अब बिहार और बिहारी का सामर्थ्य दुनिया देखेगी। विकसित बिहार के रूप में राज्य के कायाकल्प का यही समय है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के निवेशकों को हमारी डबल इंजन सरकार आश्वस्त करेगी कि सुशासन, सुरक्षा और नीतिगत स्थिरता का वातावरण बिहार में उपलब्ध होगा।

–आईएएनएस

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति...

जिला परिषद और पंचायत चुनावों के लिए 44,000 से अधिक कर्मियों को तैनात करेगी पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को कहा कि...

‘वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

पटना । राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शौक के हिसाब से...

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली । देश के 44 पूर्व सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर चल रहे 'प्रेरित और...

राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे : तरुण चुघ

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर उठाए गए सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय...

20 दिन बचे हैं, राहुल गांधी चेक कर लें बिहार चुनाव का सीसीटीवी फुटेज: संबित पात्रा

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अपनी बात कही। इस पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा...

अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और दक्ष बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । गोवा में नाइट क्लब में लगी आग की घटना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं...

कोलकाता में गीता पाठ के दौरान ठेले वाले की पिटाई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोलकाता । ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित ‘लोखो गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान एक गरीब पैटीज विक्रेता के साथ कथित तौर पर भीड़ ने मारपीट की और उसकी ठेला-गाड़ी भी...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे...

भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी

नई दिल्ली । भारत को अपने विकास का रास्ता स्वयं निर्धारित करना होगा और बाहरी दबावों का विरोध करना होगा। यह बयान मंगलवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी...

इंडिगो द्वारा एफडीटीएल मानकों का पालन न करने से उत्पन्न हुआ संकट: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि इंडिगो एयरलाइन द्वारा फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का पालन न करने के कारण देशभर...

सिंहावलोकन 2025 : इनकम टैक्स में छूट, जीएसटी सुधार जैसे फैसलों से आम आदमी को बचत करने में मिली मदद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से इस साल आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें इनकम टैक्स में...

admin

Read Previous

पश्चिम बंगाल: नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 60 हजार रुपए जुर्माना लगाया

Read Next

हमारा उद्देश्य आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन को इनोवेशन के एक मॉडल हब के रूप में मजबूत करना : पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com