दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेताओं का सवाल, भाजपा के कार्यकाल में ही क्यों बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं?

नई दिल्ली । दिल्ली ब्लास्ट को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “मुद्दे से भटकने की कोशिश मत कीजिए। अगर आतंकवादी हैं, तो उनके संबंध बाहरी आतंकी संगठनों से हैं। यह खुद सरकार मान चुकी है। सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं बार-बार इनके कार्यकाल में ही क्यों होती हैं? जवाब दीजिए कि ऐसा क्यों होता है?”

उन्होंने कहा, “देश में हुए कई बड़े आतंकी हमले भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। उरी, पहलगाम, पुलवामा, अब लाल किला धमाका और इससे पहले कंधार की घटना। आखिर आतंकवादी गतिविधियां तब ही क्यों बढ़ जाती हैं, जब भाजपा सत्ता में होती है?”

वहीं, कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी केंद्र की एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस गाड़ी में विस्फोटक भरा था, वह दिल्ली तक कैसे पहुंच गई? एजेंसियां क्या कर रही थीं? यह पहली बार नहीं हुआ है। पहलगाम में भी आतंकी आए, आतंक फैलाया और चार घंटे में पाकिस्तान लौट गए। यह हमारी खुफिया व्यवस्था की नाकामी है।”

उन्होंने कहा, “उस वक्त सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। लेकिन, सीजफायर किसने घोषित किया? डोनाल्ड ट्रंप ने। यह दुनिया के लिए शर्मनाक संदेश है कि हमारे देश में आतंकी हमला हुआ और युद्धविराम की घोषणा अमेरिका का राष्ट्रपति करता है। हमारी सेना ने सीजफायर किया होता तो यह देश की ताकत दिखाता, लेकिन अब तो विदेशी राष्ट्रपति हमारी नीतियां तय कर रहे हैं। ऊपर से वही अमेरिका भारत पर टैरिफ भी लगाता है।”

सिद्दीकी ने बिहार चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “शुक्रवार को नतीजे आने वाले हैं और एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दिखाया गया है। लेकिन, यह सब सिर्फ दिल बहलाने के लिए किया गया है, हकीकत कुछ और ही है। जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है।”

इसके साथ ही उन्होंने 12 राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह संवैधानिक अधिकारों को छीनने की कोशिश है। एसआईआर का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

दाऊद से जुड़ा ड्रग नेटवर्क : जांच में बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं के नाम आए सामने

Read Next

अनिल अंबानी पूछताछ के लिए ईडी के मुख्यालय नहीं पहुंचे, वर्चुअल पेशी की भी नहीं मिली अनुमति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com