कोलकाता: लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध मौत मामले में वकील गिरफ्तार, लव लेटर से खुलासा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले स्थित काकद्वीप इलाके में एक लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

पुलिस ने इस घटना में मुख्य आरोपी वकील शेख मनोवर आलम को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। फंदे से लटकती हुई लॉ स्टूडेंट की लाश 12 नवंबर को वकील के चैंबर से बरामद हुई थी। परिवार का आरोप है कि वकील ने शादी का झांसा देकर छात्रा को धोखा किया, जिससे वह सदमे में आ गई और कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

काकद्वीप पुलिस स्टेशन के सूत्रों के अनुसार, छात्रा गांधीनगर इलाके की रहने वाली थीं और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के सिलसिले में नियमित रूप से शेख मनोवर आलम के चैंबर जाती थीं। चैंबर प्रतापदित्य ग्राम पंचायत के नयापाड़ा क्षेत्र में स्थित है।

घटना वाले दिन शाम को परिवार वाले चिंतित होकर चैंबर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शव को काकद्वीप सब-डिवीजनल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को चैंबर से एक लव लेटर मिला, जिसमें छात्रा ने वकील के साथ अपने रिश्ते और शादी के वादे का जिक्र किया था। परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि शेख मनोवर ने छात्रा को शादी का लालच दिया, लेकिन बाद में वे मुकर गए। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

इसी शिकायत के आधार पर काकद्वीप पुलिस ने शेख मनोवर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के तुरंत बाद वकील फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया। कई दिनों की मेहनत के बाद हैदराबाद में छिपे आरोपी को धर दबोचा गया।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में शेख हसीना को लेकर चल रहे तनाव के बीच भारत पहुंचे खलीलुर रहमान, एनएसए की 7वीं बैठक में हुए शामिल

Read Next

शेख हसीना की सजा एक दिखावा, यूनुस का शासन गैर-कानूनी और अलोकतांत्रिक : सजीब वाजेद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com