कांग्रेस के दिल्ली वाले लोग चुनाव के वक्त आते हैं बिहार, उसके बाद हो जाते हैं गायब : उपेंद्र कुशवाहा

पटना । राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस के दिल्ली वाले लोग बिहार में चुनाव के दौरान आते हैं, उसके बाद गायब हो जाते हैं। ‎

मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने हालांकि यह भी कहा कि इन नेताओं के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जितनी बार दौड़ लगानी है, लगाते रहें। बिहार में एनडीए है और एनडीए रहेगा।

उन्होंने महागठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताते हुए कहा कि जहां स्वार्थ पर गठबंधन होता है, वहां दबाव के खेल चलते रहते हैं। एक तरफ तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करते रहे हैं और कांग्रेस यह कहने को तैयार ही नहीं है। इन लोगों के बीच सिर फुटव्वल चल ही रहा है और आगे भी चलता रहेगा।

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही सीट बंटवारा कर लिया जाएगा। एनडीए में कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए में सब ठीक है।

उन्होंने कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक को लेकर कहा कि चुनाव के दौरान ही यह बैठक हो रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आज तक यहां क्यों नहीं बैठक हुई थी? चुनाव के मकसद को लेकर यह सब कुछ हो रहा है, लेकिन बिहार के लोग उनके रवैये से अवगत हैं। ऐसे में बिहार में इन नेताओं के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस की नीतियों को बिहार के लोग जानते हैं।

जीएसटी स्लैब में बदलाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसका बड़ा लाभ आम लोगों को मिलेगा। देशभर के लोगों को लाभ ही लाभ है। चीजों के दाम घट गए हैं। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम घट गए हैं। जीएसटी स्लैब में बदलाव से देश भर के लोगों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। देश भर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए दुआएं दे रहे हैं।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

पति शाहरुख खान को नेशनल फिल्म अवार्ड मिलने पर खुशी से गदगद हुई गौरी खान

Read Next

सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह से ईडी ने 7 घंटे तक पूछताछ की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com