कपिल मिश्रा का आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला, बोले- यह चार लोगों का गैंग, संगठन की समझ नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे “चार लोगों का गैंग” करार दिया।

कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को राजनीतिक पार्टी मानने वाले लोग भी अब बहुत कम रह गए हैं और उससे संगठन, कार्यकर्ता, पद और दायित्व जैसी बुनियादी राजनीतिक समझ की अपेक्षा करना अपने आप में मूर्खता है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी से यह उम्मीद भी नहीं की जा सकती कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों की गरिमा और महत्व को समझ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों की राजनीतिक मजबूरी एक भ्रष्ट व्यक्ति की चाकरी करना, अरविंद केजरीवाल की गुलामी करना और उनके दरबार में बने रहना है, उनसे किसी और तरह की राजनीतिक समझ की उम्मीद करना ही गलत है।

भाजपा की तुलना करते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसकी सबसे बड़ी वजह उसकी सशक्त और स्पष्ट विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और यही कारण है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह कहते हैं कि संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके भी बॉस होते हैं।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि इसी विचारधारा के कारण भाजपा के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के लिए काम करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जैसे “चार लोगों के गैंग” में संगठन, पद, दायित्व और कार्यकर्ता की भावना को समझना उनके बस की बात ही नहीं है।

मंत्री ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से हाल में दिया गया बयान उनकी राजनीतिक अक्षमता और विफलता की ओर साफ इशारा करता है। उनके मुताबिक, भाजपा जैसे विशाल, अनुशासित और विचारधारात्मक संगठन को समझने की क्षमता आम आदमी पार्टी में फिलहाल नहीं है।

–आईएएनएस

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

admin

Read Previous

टी20 सीरीज: ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की, तीसरे नंबर पर खेलेंगे

Read Next

नेशनल पोल्का डॉट डे: बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी का अनोखा फैशन ट्रेंड, नाम के पीछे दिलचस्प कहानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com