ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेपी समूह के प्रमुख मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फ्लैटों के निर्माण के लिए घर खरीदारों द्वारा भुगतान किए गए पैसों की कथित हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से गुरुवार को दी गई।

ईडी ने मई में मनोज गौड़ की कई कंपनियों के 15 परिसरों पर छापेमारी की थी, जिसमें जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड और जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड एवं कई अन्य कंपनियों का नाम शामिल था।

ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 1.7 करोड़ रुपए नकद जब्त किए और इसके साथ वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और ग्रुप कंपनियों, परिवार के सदस्यों और कंपनी के प्रमोटर्स के नाम पंजीकृत संपत्तियों को सीज किया था।

यह छापे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, नोएडा और गाजियाबाद में मारे गए।

जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) द्वारा 526 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान न करने के बाद, आईडीबीआई बैंक ने सबसे पहले इलाहाबाद स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की थी। एनसीएलटी ने 9 अगस्त, 2017 को दिवालियेपन की प्रक्रिया शुरू की थी।

दिवालियापन के इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि जेआईएल की परियोजनाओं में फ्लैट बुक करने वाले 21,000 से अधिक घर खरीदार (मुख्य रूप से नोएडा के विश टाउन में) निर्माण परियोजनाओं से पैसा डायवर्ट होने के कारण मुश्किल में पड़ गए थे।

उनके हितों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप अंततः आईबीसी में एक संशोधन हुआ जिसने घर खरीदारों को वित्तीय लेनदारों के रूप में वर्गीकृत किया, जिससे उन्हें समाधान प्रक्रिया में वोट देने का अधिकार मिला।

इस मामले में व्यापक कानूनी कार्यवाही शामिल थी, जिसमें उन लेनदेन से संबंधित विवाद भी शामिल थे, जिनमें जेआईएल की संपत्ति को उसकी मूल कंपनी, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के ऋणों को सुरक्षित करने के लिए गिरवी रखा गया था।

कई दौर की बोली के बाद, राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने मई 2024 में ‘सुरक्षा ग्रुप’ द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत, सुरक्षा को अधूरी परियोजनाओं को पूरा करना है और भूमि अधिग्रहण शर्तों के तहत किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देना है।

–आईएएनएस

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक के मैसूरु में एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक गुप्त ड्रग निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने शुक्रवार...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांछित सुनील यादव को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।...

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस लौटाया

नई दिल्ली । इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया...

संजय कपूर की अरबों की संपत्ति पर घमासान, मां रानी कपूर की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया समन

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और पारिवारिक विरासत को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। उनके निधन के बाद परिवार में इस अरबों...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस...

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा: बिहार पुलिस ने पतंजलि समेत नकली प्रोडक्ट्स की बड़ी खेप पकड़ी

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के नाम से उत्पादों को बनाकर बेचने के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया...

मुडा घोटाला केस: विशेष अदालत ने लोकायुक्त की बी रिपोर्ट स्वीकार की

बेंगलुरु । बेंगलुरु की विशेष अदालत ने मुडा घोटाले मामले में लोकायुक्त पुलिस की 'बी रिपोर्ट' को स्वीकार कर लिया है, जिससे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती बीएम,...

आवारा कुत्तों का खतरा: सुप्रीम कोर्ट ने असम के आंकड़ों पर जताई हैरानी, कहा- सिर्फ एक डॉग सेंटर में इतनी बड़ी समस्या

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे पर राज्यों की खिंचाई की है। कोर्ट ने कहा कि विभिन्न राज्य स्टेरलाइजेशन, डॉग पाउंड बनाने और स्कूल, अस्पताल...

लखनऊ में सीबीआई का एक्शन, नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

लखनऊ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के ऑफिस में काम करने वाले दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों...

admin

Read Previous

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्यों अहम है?

Read Next

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण बना स्वास्थ्य संकट, एक्यूआई 400 के पार पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com