‘अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए ममता ने ईडी से कागज चुराए’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जब्त कागजातों को चुराया है।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि टीएमसी की मुखिया संविधान विरोधी हैं। यहां कभी नहीं देखा गया कि कोई मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जब्त दस्तावेजों को चुरा ले। बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने पूछा कि आई-पैक का कार्यालय क्या तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर था? आखिर ममता बनर्जी को ईडी के पास से कागजात चुराने की जरूरत क्यों पड़ी? कौन सा गुप्त कागज था?

उन्होंने आगे कहा, “ममता बनर्जी को डर था कि अगर ईडी को गुप्त कागज मिला तो अभिषेक बनर्जी फंस जाएगा। इसीलिए ममता बनर्जी वहां गई थीं और सारे कागजातों को चुराया।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। वे पूरे राज्य को घुसपैठियों के हवाले कर देना चाहती हैं। आज पश्चिम बंगाल में कोई जिला ऐसा नहीं है, जहां हिंदू डरा-सहमा नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल के हिंदुओं को डर निकालकर राज्य को बचाने के लिए ममता बनर्जी को हटाना ही पड़ेगा।

इसी बीच, गिरिराज सिंह ने ‘इंडी’ गठबंधन को लेकर भी विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के समय विरोधी दलों के साथ आते हैं। बाकी कोई एकजुट नहीं है। पश्चिम बंगाल में कहीं ‘इंडी’ गठबंधन दिखाई नहीं देता है। यह सिर्फ संतरे की तरह का गठबंधन है।”

केंद्रीय मंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा, “कभी कहते हैं कि मुंबई में बुर्का वाली मेयर होगी, कभी कहते हैं कि बुर्का वाली प्रधानमंत्री होती, असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग क्या नफरत फैलाना चाहते हैं?”

गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर ओवैसी के मन में ‘गजवा-ए-हिंद’ है, तो आप कान खोलकर सुन लें, कांग्रेस की गलती के कारण देश में जो पहले हुआ था, अब वह दोबारा नहीं हो सकता है। यहां फिर से कोई दूसरा पाकिस्तान नहीं बनेगा और कोई शरिया कानून लागू नहीं होगा। घृणा फैलाने वालों को देश स्वीकार नहीं करेगा।”

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

तालिबान के नूर अहमद नूर संभालेंगे भारत में अफगान दूतावास की जिम्मेदारी

Read Next

आई-पैक छापेमारी विवाद: पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com