अगर तेजप्रताप एनडीए से प्रभावित होकर साथ देंगे तो हम स्वागत करेंगे: जीतन राम मांझी

गयाजी । राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने चुनाव के बाद विकास करने वाली सरकार का साथ देने की बात कही है। इस पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को तेज प्रताप के बयान का समर्थन किया और कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “बिहार में जिसने विकास किया है और जो योजना बना रहा है, वो दिख रहा है। आज एक करोड़ लोगों को नौकरी देने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की बात की जा रही है। पीएम मोदी ने बिहार को 8000 करोड़ रुपए का कोसी प्रोजेक्ट और मखाना बोर्ड दिया है।”

आज लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। बिहार को पहले से कई ज्यादा मिल रहा है। पहले बिहार को जितनी राशि मिलती थी, उससे चार गुना अधिक राशि मिल रही है। अगर तेज प्रताप यादव इन विकास की योजनाओं से प्रभावित होकर एनडीए का साथ देंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।

जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी के सरकार पर वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की बात हमें समझ में नहीं आती है कि जब वे विदेश जाते हैं तो भारत की बुराई करते हैं। कोई भी संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति बाहर जाकर देश की शिकायत नहीं करेगा, लेकिन वे करते हैं। एसआईआर के नाम पर उन्होंने बिहार में कई दिनों तक यात्रा की, लेकिन आज एसआईआर कहां चला गया?”

उन्होंने कहा, “अपनी जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करवाया। हमारे यहां छठ महापर्व होता है। लोग इसे पवित्रता से देखते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने अपने हाल के बयान में इसे नौटंकी बताया। ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति के किसी भी बात पर तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। हिंदुस्तान में जन्मा व्यक्ति ही हिंदुस्तान का नागरिक होगा, ऐसा संविधान में है। अशुद्धियों को दूर करने के लिए एसआईआर किया गया है। अगर राहुल गांधी इसे चोरी कहते हैं, तो यह सिर्फ उनके दिमाग का दोष है।”

—आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

ओहियो के गवर्नर चुनाव में क्या भारतवंशी विवेक रामास्वामी को मिलेगी जीत? ट्रंप ने दिया खुला समर्थन

Read Next

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को नहीं मिलेगी यूएस में एंट्री! अमेरिका के वीजा नियमों में बड़ा बदलाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com