अगर किसी ने गलत किया है तो कार्रवाई से नहीं बचेगा : रोहन गुप्ता

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ हुई कार्रवाई के संबंध में कहा कि अगर दोनों में से किसी ने भी कुछ गलत किया है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। यह लोग ईडी की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर इन लोगों को लगता है कि दबाव की राजनीति करके जांच एजेंसी की कार्रवाई से बच जाएंगे, तो यह इनकी गलतफहमी है। उन्हें अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। ईडी ने बाकायदा इन दोनों ही मामले की जांच की है। इन दोनों ही मामलों की जांच पूरी विधिवत तरीके से की गई है। इसके बाद ही जांच एजेंसी की ओर से यह कदम उठाया गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा, तो उसके खिलाफ जांच एजेंसी की ओर से कार्रवाई की जाएगी। कड़ी कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कांग्रेस की जहां कहीं भी सरकार है, वहीं पर ही क्यों भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं? जब इन लोगों के नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आते हैं, तो ये संविधान का सहारा लेकर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। जिसे इस देश की जनता किसी भी कीमत पर माफ नहीं करने वाली है, क्योंकि अब इस देश की जनता इनके चाल-चरित्र-चेहरे को जान चुकी है।

वहीं, भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केरल में दिए उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘सीपीए और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में भावनाओं की कमी’ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का नैरेटिव अब इस देश के खिलाफ हो चुका है। ऐसी स्थिति में अब कांग्रेस के पास कोई नैतिक हक नहीं है कि वो किसी दूसरे संगठन को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करे। अगर उनकी ओर से कोई भी टिप्पणी की गई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस की ओर से कांवड़ियों का पंजीकरण कराए जाने की मांग पर रोहन गुप्ता ने कहा कि हर धर्म की ओर से इस तरह की यात्राएं निकाली जाती हैं, तो क्या आप दूसरे धर्म के बारे में भी इस तरह की मांग कर सकते हैंक्या सभी नियम सनातन धर्म के साथ ही लागू होंगेऐसा बिल्कुल भी नहीं हैहम किसी भी गलत चीज का समर्थन नहीं कर सकते हैंकिसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने का कोई हक नहीं हैलेकिन, कुछ मामले को लेकर सभी कांवड़ियों को निशाना बनाना भी सही नहीं है

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

मतदाता पुनरीक्षण में किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा : शाहनवाज हुसैन

Read Next

शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रा की आत्महत्या मामले में 2 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com